फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No candidate for the post of mayor filed nomination

Saharanpur News: महापौर पद के किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
No candidate for the post of mayor filed nomination
सहारनपुर। नगरीय निकायों के चुनावों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के चौथे दिन भी महापौर पद के लिए किसी ने भी नामांकन पत्र जमा नहीं कराया है। नगर पंचायत अंबेहटा में अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार सपना रोहिला ने पर्चा दाखिल किया। पार्षद पद के 14 और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में सदस्य पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। नामांकन पत्र 17 अप्रैल तक जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

नगरीय निकायों की चुनावी प्रक्रिया ने अभी तक गति नहीं पकडी है। इसके चलते महापौर पद के किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इसकी बड़ी वजह राजनीतिक दलों द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करना मानी जा रही है। अभी तक सिर्फ बसपा ने महापौर पद के लिए खदीजा मसूद को प्रत्याशी घोषित किया है। अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के शनिवार या रविवार तक घोषित होने की संभावना है। इसके बाद ही नामांकन में तेजी आएगी। शुक्रवार को सिर्फ महापौर पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए। वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने सपा विधायक आशु मलिक के भाई नूर हसन मलिक के लिए नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा जमशेद अली ने भी एक नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

देवबंद में अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी के परिवार द्वारा चार नामांकन पत्र खरीदे गए। पूर्व विधायक माविया अली, मो. मरगूब व नबी हसन ने भी नामांकन पत्र खरीदे हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए 22 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहट तहसील में बेहट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए। रईस मलिक एवं उनकी पत्नी हिना ने नामांकन पत्र खरीदे। सदस्य पद के लिए 14 नामांकन खरीदे गए। छुटमलपुर में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया और न ही कोई नामांकन पत्र जमा किया गया। सदस्य पद के लिए छह नामांकन पत्र खरीदे गए, जबकि तीन नामांकन पत्र जमा किए गए।

नकुड़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए दो, अंबेहटा और गंगोह में एक एक नामांकन पत्र खरीदे गए। अंबेहटा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर सपना रोहिला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें नकुड़ में 15, गंगोह में 26, सरसावा में पांच, अंबेहटा में तीन तथा तीतरों में दो सदस्य पद नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। नकुड़ में सभासद पद पर एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।


रामपुर मनिहारान में अध्यक्ष पद के दो व अलग अलग वार्ड से सभासद पद के लिए 26 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि तीन वार्ड सभासद पद के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा किए। नानौता नगर निकाय में अध्यक्ष पद के आठ व वार्ड सभासद पद के लिए 23 नामांकन पत्र खरीदे गए। वार्ड पांच सभासद पद के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा किए।

नगरीय निकायों में शुक्रवार को खरीदे गए नामांकन पत्र

नगर निगम महापौर 02
नगर निगम पार्षद 106
नगर पालिका देवबंद अध्यक्ष 07

नगर पालिका देवबंद सदस्य 22
नगर पालिका नकुड अध्यक्ष 02
नगर पालिका नकुड सदस्य 19

नगर पालिका सरसावा अध्यक्ष 00
नगर पालिका सरसावा सदस्य 05
नगर पालिका गंगोह अध्यक्ष 01

नगर पालिका गंगोह सदस्य 26
नगर पंचायत अंबेहटा अध्यक्ष 10
नगर पंचायत अंबहेटा सदस्य 11

नगर पंचायत तीतरों अध्यक्ष 02
नगर पंचायत तीतरों सदस्य 00
नगर पंचायत चिलकाना अध्यक्ष 01
नगर पंचायत चिलकाना सदस्य 00
नगर पंचायत बेहट अध्यक्ष 04

नगर पंचायत बेहट सदस्य 14
नगर पंचायत छुटमलपुर अध्यक्ष 00
नगर पंचायत छुटमलपुर सदस्य 06
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान अध्यक्ष 02
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान सदस्य 26
नगर पंचायत नानौता अध्यक्ष 08
नगर पंचायत नानौता सदस्य 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed