फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No alliance with SP, Azad Samaj Party will contest elections alone

सपा से नहीं हुआ गठबंधन, अकेले ही चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी

Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
No alliance with SP, Azad Samaj Party will contest elections alone
नोएडा में पत्रकारों से वार्ता करते आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं होने के बाद चंद्रशेखर ने आजाद समाज पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को नोएडा में पत्रकार वार्ता करते हुए 33 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। सहारनपुर की सातों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बुधवार को होगी। नोएडा में हुई पत्रकार वार्ता को लेकर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी नजर रही।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बीते करीब दो माह से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन के प्रयास में थे। वह अखिलेश यादव से मुलाकात भी कर चुके थे, लेकिन उनकी बात नहीं बनी। चार दिन पहले समाजवादी पार्टी से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने लखनऊ में मीडिया के सामने अखिलेश यादव पर दलित विरोधी होने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए दिए थे, लेकिन साथ ही पार्टी समाजवादी पार्टी के सामने कुछ शर्तों रखते हुए 17 जनवरी तक निर्णय लेने का समय दिया था। 17 जनवरी तक भी अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर आजाद समाज पार्टी को कोई जवाब नहीं दिया। इससे आहत चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को नोएडा में पत्रकार वार्ता करते हुए पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन चाह रहे थे, क्योंकि यदि भाजपा सत्ता में लौटी तो फिर से बेगुुनाहों के साथ वही होगा जो हुआ है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी और उसका एक-एक कार्यकर्ता उनकी ताकत है। वह दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और हर कमजोर व्यक्ति के हक की लड़ाई के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और खड़े रहेंगे। उन्होंने 33 सीटों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी की, लेकिन अभी तक सहारनपुर की किसी भी विधान सभा सीट के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि सहारनपुर के प्रत्याशियों की घोषणा बुधवार को होगी।
विज्ञापन

फिलहाल यहां घोषित हुए प्रत्याशी
आजाद समाज पार्टी ने शामली की तीन, मुजफ्फरनगर की छह, मेरठ की सात, बागपत की तीन, गाजियाबाद की पांच, हापुड़ की तीन, गौतमबुद्धनगर की तीन, बुलंदशहर की सात, अलीगढ़ की सात, हाथरस की तीन, मथुरा की पांच और आगरा की नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed