{"_id":"6399ddfb2c592339fc1fb73f","slug":"niti-aayog-team-reached-the-hospital-records-were-reconstructed-for-grading-saharanpur-news-mrt6176352103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अस्पताल पहुंची नीति आयोग की टीम, ग्रेडिंग के लिए खंगाला रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अस्पताल पहुंची नीति आयोग की टीम, ग्रेडिंग के लिए खंगाला रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मौजूदा सुविधाओं का निरीक्षण किया और कागजी जानकारी पर की पड़ताल
-सरकारी योजनाओं का फायदा मरीजों को तक पहुंच रहा या नहीं, यह जांचने के बाद की जाएगी ग्रेडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सरकारी अस्पतालों की ग्रेडिंग करने के लिए नीति आयोग की टीम निरीक्षण कर रही है। बुधवार को टीम ने एसबीडी जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं परखीं। मौजूदा सुविधाओं का निरीक्षण कर कागजी रिकॉर्ड को भी खंगाला। सरकारी योजनाओं का फायदा मरीजों तक पहुंच रहा या नहीं, यह जांचने के बाद ही ग्रेडिंग जारी होगी।
नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नामित सदस्य डॉ. सुखमणि सबरू ने टीम के साथ मिलकर एसबीडी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लड बैंक, ऑपरेशन थियेटर, ओपीडी, आईपीडी, ट्रामा सेंटर, एनआरसी, आईसीसीयू सहित सभी वार्ड में व्यवस्थाओं और उपकरणों के रिकॉर्ड की जांच की, साथ ही ऑनलाइन रिकॉर्ड से भी अस्पताल के रिकॉर्ड का मिलान किया। नीति आयोग की टीम का उद्देश्य अस्पतालों में संसाधनों, सुविधाओं व मरीजों के रिकॉर्ड की ऑनलाइन एंट्री का सत्यापन होता है। कहीं कोई अंतर तो नहीं आ रहा है या फिर कोई ऑनलाइन में गलत रिपोर्ट तो नहीं भेजी गई है। पूरे रिकॉर्ड का सत्यापन करने के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने और संसाधन कम होने की रिपोर्ट भी तैयार की। जिससे आगे की नीति बनने में इसे शामिल किया जा सके। इस दौरान उनके साथ एडी हेल्थ एवं प्रभारी प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश राठौर, डॉ. एके चौधरी, अस्पताल मैनेजर विक्रांत तिवारी, विनोद, संगीता अग्रवाल, डॉ. सपना सोनी, सागर, आकाश आदि मौजूद रहे।