फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nishu Chowdhary selected for the team, Bhavna Tomar appointed coach

सहारनपुर: टीम के लिए नीशु चौधरी का चयन, भावना तोमर बनाई गई कोच

Fri, 10 Feb 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nishu Chowdhary selected for the team, Bhavna Tomar appointed coach
सहारनपुर। क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर की बेटियों ने फिर से जनपद का मान बढ़ाया है। बीसीसीआई द्वारा 12 फरवरी से हैदराबाद में कराई जा रही इंटर जोनल वीमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए नीशु चौधरी का चयन सेंटर जोन की सीनियर टीम के लिए हुआ है। साथ ही भावना तोमर टीम की कोच बनाई गई हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि नीशु चौधरी का चयन सेंट्रल जोन टीम के लिए होना और पूर्व रणजी खिलाड़ी भावना तोमर को टीम का कोच बनाया जाना जनपद के लिए गौरव की बात है। नीशु चौधरी ने निरंतर रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह 2018 में इंडिया ए टीम की भी सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन

भावना तोमर भी पूर्व में महिला रणजी टीम की मैनेजर व अंडर 19 महिला टीम की कोच रह चुकी हैं। एसोसिएशन के चेयरमैन अकरम सैफी के साथ ही राजकुमार राजू, साजिद उमर, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल, रणधीर कपूर, विनय कुमार, सचिन सैनी, रवीश राठी, राजशेखर, सचिन गर्ग आदि ने दोनों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed