फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   nishan chadhane ke liye umadi bhid

निशान चढ़ाने दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 25 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
nishan chadhane ke liye umadi bhid
जाहरवीर शिरोमणि गुग्गावीर चौहान की स्मृति में आयोजित हो रहे मेला गुघाल के दूसरे दिन भी म्हाड़ी पर निशान चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


सुबह से ही शहर और देहात के श्रद्धालु निशान चढ़ाने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

नकुड़ रोड स्थित म्हाड़ी पर निशान और प्रसाद चढ़ाने के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से इंतजाम किए गए हैं।

पहले दिन हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुुओं के बाद उम्मीद थी कि दूसरे दिन भीड़ कम रहेगी, मगर नहीं। दूसरे दिन भी पहले दिन जैसी स्थिति रही। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी नहर के पुल पर बेरीकेड लगाए गए हैं, जिससे आगे किसी वाहन को एंट्री नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


 भारी भीड़ की वजह से म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की का माहौल रहा। निशान चढ़ाने के लिए श्रद्धालुुओं के दोनों ओर से एंट्री करने की वजह से अव्यवस्था दिखी। मेला स्थल पर दुकानें और हिंडोले सज गए हैं। इस बार गत वर्ष की तुलना में भीड़ अधिक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले वर्ष सांप्रदायिक दंगे की वजह से मेला गुघाल फीका रहा था, जिसकी वजह से दुकानदारों को मायूस होकर लौटना पड़ा था। उधर, शाम साढ़े सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में ये शाम मस्तानी कार्यक्रम का आयोजन जनमंच में किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का जादू बिखेरा।

कार्यक्रम में नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला, मेला अधिकारी सच्चिदानंद, राजेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र मोहन टंडन, राजकुमार वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed