{"_id":"66b910f03c494d194101cb34","slug":"nirvana-laddu-offered-on-the-nirvana-festival-of-tirthankara-parshvanath-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129276-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीर्थंकर पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीर्थंकर पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव पर चढ़ाया निर्वाण लड्डू
Mon, 12 Aug 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
सरसावा पंचायती जैन मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाते जैन श्रावक। श्रोत जैन समाज
सरसावा/ रामपुर मनिहारान/ नानौता। जैन समाज द्वारा उपसर्ग विजेता 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी का निर्वाण महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पंचायती जैन मंदिर में प्रक्षाल एवं पूजा पाठ के पश्चात निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
सरसावा के सराफा बाजार स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सुबह शांति धारा की गई। अभिषेक एवं पूजा पाठ के पश्चात 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ स्वामी का निर्वाण कांड पढ़ते हुए लड्डू चढ़ाया गया। नितिन जैन, अमित संदीप जैन एडवोकेट, अरिहंत जैन, दिनेश जैन, रजत जैन आदि ने सामूहिक रूप से लड्डू चढ़ाया। नरेश चंद्र जैन एवं दिनेश जैन मौजूद रहे।
रामपुर मनिहारान के प्राचीन जैन मंदिर में मोक्ष कल्याणक महोत्सव के दौरान शांति धारा की गई। पार्श्वनाथ भगवान की पूजा कर भगवान को 23 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया और बैंडबाजों के साथ जैन समाज के लोगों द्वारा मंदिर की परिक्रमा की गई। इस मौके पर प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, मंत्री अभिषेक जैन, अमित जैन, अतुल जैन, विनीत जैन, अनुराग जैन, प्रदीप जैन रहे।
विज्ञापन
नानौता के मुख्य बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में जैन श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं। जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन के अलावा पूजा अर्चना करने वालों में जिनेन्द्र प्रसाद जैन उर्फ काकू, निशी जैन, तरुण जैन, अनिल जैन उर्फ चुन्नू, मनोज जैन सर्राफ, पूजा जैन, नव्या जैन, रिद्धि जैन आदि रहे।