{"_id":"5ed684378ebc3e90591e56eb","slug":"nirjala-saharanpur-news-mrt484537986","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्जला एकादशी पर बांटा मीठा शरबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्जला एकादशी पर बांटा मीठा शरबत
विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर बांटा मीठा शरबत
सहारनपुर। जिले में निर्जला एकादशी पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। कई जगहों पर छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया गया। मंदिरों के कपाट बंद होने की वजह से लोगों ने ब्राह्मणों के घरों में जाकर मिट्टी का घड़ा, पंखा, ककड़ी और सब्जियां दान कीं।
मंगलवार को दीवानी कचहरी के बाहर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शांति सेवानिधि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। उद्घाटन अपर जिला जज दीनानाथ और वरिष्ठ अधिवक्ता विशंबर सिंह पुंडीर ने किया। एवन कॉलोनी स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में छबील लगाकर शरबत बांटा गया। शालीमार गार्डन में ओम साईं सोसायटी ने छबील लगाकर शरबत बांटा। नुमाइशकैंप के छोटा चौक पर युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छबील लगाकर शरबत बांटा। शाश्वत मानव विकास द्वारा लगाई छबील का महापौर संजीव वालिया ने उद्घाटन किया। इस बार शरबत के अलावा लस्सी, जूस के पांच हजार पैकेट बांटे गए। इसके साथ ही कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
-----------------------
निर्जला एकादशी बांटा भोजन और राशन
सहारनपुर। सर्वधर्म सद्भावना एकता मंच के पदाधिकारियों ने निर्जला एकादशी के मौके पर शरबत वितरित करने के साथ 700 भोजन के पैकेट बांटे। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने 50 गरीब परिवारों राशन के पैकेट वितरित किए। एफबीडी के सदस्य आनंद भाटिया और तरूण भोला ने बताया कि उनकी संस्था ने लॉकडाउन के दौरान 51 दिनों में 40 हजार खाने के पैकेट वितरित कर चुकी है।
विज्ञापन
----------------------------------
फोटो-13
चिलकाना/ गंगोह। जनपद में देहात क्षेत्रों में भी कई संस्थाओं ने छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया।
चिलकाना के सुल्तानपुर में एकता जनसेवा समिति द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को शरबत पिलाया गया। उधर हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान छबील लगाकर शीतल जल वितरित किया गया। गंगोह के मोहल्ला नीमतला में प्रेस क्लब द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई में छबील लगाई गई।