फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine tons of banned plastic seized and fined 19 lakhs

नौ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर, 19 लाख का जुर्माना वसूला

Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nine tons of banned plastic seized and fined 19 lakhs
सहारनपुर। जनपद के नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के 247 वार्डों को खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है। साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण अभियान के तहत अब तक 9.6679 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 19.148 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा 6.464 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर पेनाल्टी के रूप में 9.394 लाख रुपये वसूले गए। नगर पालिका परिषद देवबंद के द्वारा 1.96 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर 1.7135 लाख रुपये, नगर पालिका परिषद, नकुड़ के द्वारा .0888 टन प्लास्टिक जब्त कर 91 हजार रुपये वसूले गए।। नगर पालिका परिषद सरसावा में .138 टन प्लास्टिक जब्त कर 86 हजार 500 रुपये वसूले गए। नगर पालिका परिषद, गंगोह द्वारा .1418 टन से प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया एवं 78 हजार रुपये की पेनाल्टी वसूली गयी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत नानौता में .1104 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 96 हजार 900 रुपये पेनाल्टी के रूप में वसूले गए। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान में .301 टन प्लास्टिक जब्त कर 1.47500 रुपये, नगर पंचायत, अंबेहटा में .0617 टन प्लास्टिक जब्त की गई। इसमें 42 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर पंचायत तीतरो में .0732 टन से 72 हजार रुपये, नगर पंचायत, सुल्तानपुर चिलकाना में .145 टन से 88 हजार 500 रुपये और नगर पंचायत बेहट में .185 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 1.01550 लाख रुपये वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 9.6689 टन जब्त की गयी प्रतिबंधित प्लास्टिक में से 7.6472 टन का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed