{"_id":"5e6fcc208ebc3ea4d23d78fd","slug":"nine-shops-sealed-for-non-payment-of-dues-recovery-of-one-and-a-half-lakh-saharanpur-news-mrt4738063134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई, बकाया नहीं चुकाने पर नौ दुकानें सील, डेढ़ लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बड़ी कार्रवाई, बकाया नहीं चुकाने पर नौ दुकानें सील, डेढ़ लाख की वसूली
Tue, 17 Mar 2020 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
31 मार्च के नजदीक आते ही नगर निगम ने टैक्स के बकाए की वसूली भी तेज कर दी है। नगर निगम की राजस्व टीम ने बकाएदारों पर कार्रवाई करते हुए नौ दुकानें सील की, जबकि डेढ़ लाख रुपये के टैक्स की वसूली भी की।
विज्ञापन
सहारनपुर में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम के राजस्व की टीम इस्लामिया कॉलेज रोड, सराय मरदान अली, मेहंदी सराय और चौक फव्वारा पहुंची। मेहंदी सराय में जाबिर अली द्वारा टैक्स का 60 हजार रुपया जमा नहीं कराने पर छह दुकानें सील की गई। मेहंदी सराय में ही अब्दुल कदीर की ओर 72 हजार रुपये टैक्स बकाया था, नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने पर उनकी भी तीन दुकानें सील की गई। इस्लामिया कॉलेज रोड व चौक फव्वारा पर सील की कार्रवाई से बचने के लिए बकायादारों द्वारा टैक्स अदा किया गया। करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कराया गया।
विज्ञापन
बता दें कि टीम में कर अधीक्षक विनय शर्मा, मुख्य नगर लेखा परीक्षक बालेंदु मिश्रा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, राजस्व निरीक्षक पूनम, शराफत, विपिन, अक्षय कपिल, प्यार सिंह, नरेश चंद, हेमराज, विनोद, पवन, नवाबुद्दीन, शिवकुमार, रणदीप, प्रदीप व प्रवीण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/