फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nine people arrested for breaking lockdown

लॉकडाउन तोड़ने पर नौ लोग गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Nine people arrested for breaking lockdown
सहारनपुर में लॉकडाउन में घूम रहे लोगो को कोर्ट रोड पुल पर मुर्गा बनाते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। पुलिस ने बड़गांव क्षेत्र में नौ लोगों के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार व सूचना के बाद भी नहीं मानने पर थाना बड़गांव पुलिस की ओर से मनोज, सोनू सिंह, सुरेश, काका, राजकुमार, नितिन, अंशुल सिंह, सुखपाल और मदन पाल को धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने पर धारा 188, 269, 270 आईपीसी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर दर्ज किया रिपोर्ट
सहारनपुर पुलिस ने जनपद के कस्बा रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्थान में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में हनुमान जयंती पर पूजा अर्चना करने पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के प्रतिनिधि सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आठ अप्रैल को पंडित सुरेंद्र शर्मा पुत्र नरसिंह, दिग्विजय शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी मोहल्ला महाजनान, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के प्रतिनिधि चौधरी प्रदीप निवासी मोहल्ला गंगाराम, अर्पित मिश्रा पुत्र अजय मिश्रा निवासी मोहल्ला कायस्थान, आदेश गुप्ता पुत्र जगदीश प्रसाद गुप्ता निवासी मोहल्ला बंजारान समस्त कस्बा थाना रामपुर मनिहारान ने मोहल्ला कायस्थान स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में हनुमान जयंती पर पूजा अर्चना की। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मुतैना थाना रामपुर मनिहारान ने पांचों व्यक्तियों के विरुद्ध लाक डाउन के उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी छोटे सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने पर चालान
गंगोह। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर एक वर्ग के प्रति विवादित टिप्पणी करके क्षेत्र माहौल बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में सराय निवासी सुमित और पीर माजरा निवासी जुनैद का चालान किया। इससे पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उधर, कोतवाल भगवत सिंह ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed