फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nile cow collides with bike, youth dies

बाइक से टकराई नील गाय, युवक की मौत

Mon, 20 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nile cow collides with bike, youth dies
नानौता में क्षतिग्रस्त हुई बाइक - फोटो : SAHARANPUR
ऩानौता (सहारनपुर)। नानौता-देवबंद मार्ग पर ग्राम कचराई के पास अचानक से एक नीलगाय बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवक को राहगीरों व पुलिस द्वारा सीएचसी नानौता पर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे देवबंद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खानकाह निवासी अबरार पुत्र सलीम बाइक से देवबंद जा रहा था। अबरार जैसे ही ग्राम कचराई के पास पहुंचा तो सामने से अचानक एक नीलगाय आ गई और उससे टक्कर हो गई। बाइक गिरने के साथ ही अबरार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों व पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां उसे मूत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मृत नीलगाय को सड़क से हटवाते हुए वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन

वांछितों का चालान किया
नानौता। वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने ग्राम आभा निवासी अनवार पुत्र जुलफक्कार व आमिर पुत्र शमीम खान को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। एसओ प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनो काफी समय से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल ने किया 26 फरवरी तक का भुगतान
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डा प्रशांत कुमार ने बताया कि चीनी मिल द्वारा किसानों का 26 फरवरी 2020 तक का 2558.31 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। शेष भुगतान भी जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र में 11476.66 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जो कि पेराई सत्र के कुल भुगतान का 54.82 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed