{"_id":"645f681b0522568e0e0c4178","slug":"nikay-chunav-result-2023-bjp-candidate-ajay-kumar-won-the-post-of-mayor-by-eight-thousand-votes-in-saharanpur-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur Nikay Chunav Result: सहारनपुर में भाजपा की बड़ी जीत, आठ हजार वोटों से जीते डॉ. अजय कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur Nikay Chunav Result: सहारनपुर में भाजपा की बड़ी जीत, आठ हजार वोटों से जीते डॉ. अजय कुमार
Sat, 13 May 2023 04:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 May 2023 04:38 PM IST
सार
Saharanpur Nikay Chunav Result: सहारनपुर में मेयर पद पर भाजपा की बड़ी जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने आठ हजार वोटों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
डॉ. अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर नगर निगम महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अजय कुमार विजय घोषित किए गए। अजय कुमार ने पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद को 8031 मतों से पराजित किया है। भाजपा ने अपनी मेयर सीट को बरकरार रखा है। मेयर सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिला है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार को 154812 वोट मिले हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी को 146781 वोट मिले हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी नूर हसन मलिक को 22036 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप वर्मा को 6313 और आप प्रत्याशी सहदेव को 1823 मत मिले हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut Nikay Chunav Result Live: मेरठ में मुकाबला दिलचस्प, हरिकांत अहलूवालिया आगे, सीमा प्रधान ने अनस को पछाड़ा
विज्ञापन