{"_id":"65b8a870cce33bbba10a11b4","slug":"nigerian-b-tech-student-dies-in-glocal-university-saharanpur-dead-body-found-in-the-room-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बीटेक कर रहे नाइजीरियन छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बीटेक कर रहे नाइजीरियन छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराए के कमरे में मिला शव
Tue, 30 Jan 2024 01:13 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:13 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद की ग्लोकल यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे नाइजीरियन छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव किराए के कमरे में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में मंगलवार को कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के नाइजीरियन छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक केशरी सिंबराशे निजेल (25) निवासी जिम्बाब्वे (नाइजीरिया) मिर्जापुर की यूनिवर्सिटी से बीटेक कर चुका था। वह पूर्व में मिर्जापुर में ही किराए के एक मकान में रहता था। कार्यवाहक कोतवाली मिर्जापुर प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि मृतक ने अभी कुछ दिन पूर्व ही बादशाही बाग में रिजवान का कमरा रहने के लिए किराए पर लिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:INDvsENG: कौन हैं सौरभ कुमार? जिन्हें टीम इंडिया में मिला मौका, गेंदबाजी का नहीं तोड़, साथी कहते थे शेनवॉर्न
विज्ञापन
सोमवार को वह सुबह ही कमरे पर आया था। देर शाम तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक को शक हुआ, जिस पर उनके द्वारा बादशाही बाग चौकी को सूचना दी गई।
चौकी इंचार्ज यशपाल सोम ने मौके पर जाकर दरवाजा खुलवाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।