फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Newspaper is not just a medium of giving information, it is a storehouse of knowledge

Saharanpur News: केवल सूचनाएं देने का माध्यम नहीं, ज्ञान का भंडार है अखबार

Wed, 07 Jan 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Newspaper is not just a medium of giving information, it is a storehouse of knowledge
सहारनपुर। अखबार केवल सूचनाएं देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह ज्ञान का भंडार है, जिसमें देश और विदेश की हर क्षेत्र के मौजूदा घटनाक्रम और उतार-चढ़ाव की जानकारी रहती है।
विज्ञापन

प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने वाला व्यक्ति सामान्य लोगों की तुलना में अधिक ज्ञानी माना जाता है। यदि विद्यार्थी दुनियाभर में घट रही घटनाओं को लेकर अपडेट रहना चाहते हैं तो उन्हें अखबार जरूर पड़ना चाहिए। यह कहना है जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल का।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि करीब एक दशक से पढ़ने की आदत छूट रही है। विद्यार्थी पाठ्यक्रम की किताबें भी नहीं पढ़ना चाहते और शॉर्टकट चाहते हैं। इसीलिए मॉडल पेपर पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह है कि शिक्षा के स्तर में गिरावट आई है। यदि वह पढ़ने की आदत विकसित करना चाहते हैं तो उन्हें अखबार पढ़ने से शुरुआत करनी चाहिए। अखबार केवल आसपास और दुनिया में घट रही घटनाओं की सूचना नहीं देता, बल्कि यह ज्ञान अर्जन का बड़ा माध्यम है। सिविल सेवाओं की तैयारी करने वाले युवा भी अखबार पढ़ते हैं, क्योंकि अखबार के माध्यम से प्रतिदिन की घटनाओं की सटीक और तथ्यात्मक जानकारी मिलती है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल का कहना है कि वह खुद शुरू से अखबार पढ़तीं आईं हैं। अखबार पढ़ने से उन्हें बहुत लाभ हुआ। अखबार का संपादकीय पेज बहुत महत्वपूर्ण रहता है। साथ ही अखबार में देश और विदेश की घटनाओं की जानकारी, खेल, बिजनेस, शिक्षा सहित तमाम जानकारी विस्तार से रहती हैं।

प्रतिदिन अखबार पढ़कर छात्र खुद को अपडेट रख सकते हैं। नियमित रूप से अखबार पढ़ने वालों का सामान्य ज्ञान आम लोगों से कहीं अधिक रहता है, जो उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मदद करता है। सभी बच्चों को शुरू से अखबार पढ़ने का आदत बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed