{"_id":"6588766669027239460d09c9","slug":"newly-married-woman-found-hanging-married-a-month-ago-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-15294-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, एक माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता, एक माह पहले हुई थी शादी
Sun, 24 Dec 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक रूमा का फाइल फोटो। श्रोत परिजन
तीतरों (सहारनपुर)। गांव ठोल्ला फतेहपुर में शनिवार रात नवविवाहिता रूमा (22) पत्नी गुड्डु अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतार जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ मुनीश चंद शर्मा ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। रुमा की गत 24 नवंबर को ही शादी हुई थी। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
रामपुर मनिहारान थाने के गांव सहजवा निवासी शीशपाल की बेटी रूमा की शादी एक माह पूर्व ठोल्ला फतेहपुर स्थित कॉलोनी निवासी गुड्डु पुत्र जगबीर के साथ हुई थी। ससुरालियों ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे रूमा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। गुड्डु मजदूरी करता है और वह उस वक्त बाहर था। रात साढ़े आठ बजे सास संतोष किसी काम से रूमा के कमरे में गई तो देखा कि वह कमरे में फंदे से लटकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई विपिन ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उसने बताया शादी के बाद से ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे।
उधर मृतका की जेठानी काजल ने बताया कि रूमा की शादी के बाद से ही अपने पति के साथ अनबन चल रही थी। दोनो के बीच बोलचाल भी नहीं थी। दोनों को समझाने के लिए रिश्तेदारों की दो बार बैठक भी घर पर हो चुकी थी, लेकिन उसका कोई नतीजा निकलता इससे पहले रूमा की मौत हो गई। उधर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फाॅरेसिंक टीम की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उसके बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रूमा का शव पोस्टमार्टम के बाद मायके वालो को सौंप दिया गया है। वे उसे अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
अंबरीश