फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Newly married woman drowned in Eastern Yamuna Canal

Saharanpur News: रक्षाबंधन पर मायके आई नवविवाहिता पूर्वी यमुना नहर में डूबी

Mon, 26 Aug 2024 01:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 26 Aug 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman drowned in Eastern Yamuna Canal
​ शिवानी का फोटो
सहारनपुर, बेहट। गांव गंदेवड़ में मायके में आई नवविवाहिता शिवानी (27) पूजा का सामान डालने के दौरान पैर फिसलने से पूर्वी यमुना नहर में गिरने से डूब गई। पीएसी के गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश की, लेकिन देर शाम तक नवविवाहिता का कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


गंदेवड़ के अमीचंद की बेटी शिवानी की शादी छह माह पहले गांव लड़वा निवासी निशांत के साथ हुई थी। शिवानी रक्षाबंधन पर मायके में आई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह अपनी सहेली साक्षी के साथ गांव के पास ही बह रही पूर्वी यमुना नहर में पूजा का सामान प्रवाहित करने गई थी। पूजन सामग्री पानी में प्रवाहित करते समय शिवानी का पैर फिसल गया और नहर में डूब गई।
विज्ञापन

साक्षी ने जब तक शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया शिवानी आंखों से ओझल हो चुकी थी। इसके बाद सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस पर रायेपुर और नौशेरा में गेट खुलवाकर पानी बरसाती नदियों में छोड़ा गया। पानी कम होने पर भी शिवानी का पता नहीं चल सका। शाम पांच बजे हथनीकुंड बैराज से नहर का पानी बंद कराना पड़ा। देर शाम तक तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिकारियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष

आठ घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी इंस्पेक्टर, सीओ और एसडीएम में से कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है। मौके पर पहुंचे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसपी देहात से बात की, तो उन्होंने बताया कि सभी पुलिस कर्मी भर्ती परीक्षा में ड्यूटी पर हैं। ड्यूटी के बाद सभी अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे, जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा। भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल ने भी मौके पर पहुंचकर शिवानी के घर वालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed