फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New sculptures installed with chanting

मंत्रोचारण के साथ नई मूर्तियां स्थापित

Mon, 01 Aug 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
New sculptures installed with chanting
भारती डूंडिया मंदिर में हवन यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में भारती डूंडिया मंदिर में विराजमान की गई हनुमान जी एवं नंदी की नई मूर्तियों की रविवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व संगीनों के साये में मूर्तियों के साथ नगर परिक्रमा भी की गई। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व कुछ युवकों ने डूंडिया मंदिर में घुसकर हनुमान जी और नंदी की मूर्तियों को खंडित कर दिया था। मौके पर एकत्र भीड़ ने दूसरे संप्रदाय के एक युवक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


हालांकि अगले ही दिन मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरे संप्रदाय के तीन लोगों को आरोपित कर नामजद कराया था। घटना से गुस्साए लोगों ने दो दिन तक हंगामा करते हुए सड़क भी जाम की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर 31 जुलाई को महापंचायत का ऐलान भी कर दिया था लेकिन 30 जुलाई को अधिकारियों की सांसद के साथ हुई वार्ता में आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर महापंचायत को स्थगित कर दिया गया था। 

वहीं प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद मंदिर कमेटी द्वारा रविवार को नई मूर्तियों को विधि विधान से स्थापित किया गया। रविवार को सुबह 7 बजे से नई मूर्तियों को लेकर नगर परिक्रमा मंदिर परिसर से आरंभ हुई। इस दौरान आरएएफ, आरआरएफ, पीएसी के अलावा आसपास के जनपदों से बुलाया गया भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। 
एडीएम (प्रशासन) ओपी वर्मा, एसडीएम डीपी सिंह, सीओ योगेंद्रपाल समेत कई अधिकारी फोर्स के साथ मूर्ति स्थापना कार्यक्रम संपन्न होने तक मौजूद रहे।

नगर परिक्रमा में श्रद्धालु शास्त्री चौक, नेचलगढ़ बाजार, एमबीडी चौक होते हुए बालाजी धाम मंदिर पहुंचे जहां नई मूर्तियों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद परिक्रमा रेलवे रोड व सुभाष चौक से होते हुए करीब 11 बजे डूंडिया मंदिर में आकर संपन्न हुई।

जहां मूर्तियों की पं. कालिका प्रसाद समेत अन्य पंडितों द्वारा विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। जिसके बाद मूर्तियों को यथावत उनके स्थानों पर विराजमान कराया गया। बाद में भंडारे का आयोजन भी किया गया। 


इस मौके पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप, मंत्री विकास त्यागी, रामपाल सिंह पुंडीर, मनीष त्यागी, डा. महेंद्र सैनी, विनोद पंवार, विकास त्यागी, रणदीप पुंडीर, कुंवर ब्रिजेश, अनिल सिंह, विनोद पंवार, राकेश गांगुली, नितिन गुप्ता, विपिन भारतीय,

गजराज राणा, ईशान  गौड़, श्यामवीर त्यागी, पंकज त्यागी, संदीप शर्मा, पवन धीमान, मनोज सिंघल, अशोक शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed