{"_id":"6802a255566e2ee4340d11dc","slug":"new-residential-colonies-and-markets-should-be-developed-in-the-metropolis-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-147456-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर में विकसित की जाए नई आवासीय काॅलोनी और बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर में विकसित की जाए नई आवासीय काॅलोनी और बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के सचिव डॉ. नीरज शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महानगर में एक नई काॅलोनी और बाजार विकसित करने की मांग की।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि महानगर की बढ़ी हुई जनसंख्या के अनुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ आवास उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद महानगर में जल्द ही एक नई आवासीय योजना विकसित करें। व्यापारियों के लिए नए व्यावसायिक परिसर का भी निर्माण किया जाए। इस पर सचिव डॉ. नीरज शुक्ला ने कहा रायवाला कपड़ा मार्केट के व्यापारी, हौजरी के व्यापारी या फर्नीचर के व्यापारी आदि यदि अपने लिए एक व्यावसायिक बाजार का निर्माण कराना चाहे तो आवास विकास परिषद तैयार है।
व्यापारी अपने लिए एक आवासीय परिसर का निर्माण कराना चाहते हैं तो उनके लिए फ्लैट्स बनाकर आवास विकास परिषद उन्हें अलॉट कर सकती है। इसके लिए व्यापारियों को एकजुट होकर एक प्रस्ताव आवास एवं विकास परिषद को देना होगा और परचेज एग्रीमेंट करना होगा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल, अजय शर्मा, साहिल गाबा, अंकित जैन, गगन जैन, शैलेंद्र भूषण गुप्ता आदि मौजूद रहे।