फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   New mosquito net installed on 55 beds of district hospital

जिला अस्पताल के 55 बेड पर लगाई नई मच्छरदानी

Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
New mosquito net installed on 55 beds of district hospital
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में लगी मच्छरदानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण के लिए एसबीडी जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड के साथ ही अन्य वार्डों में भी बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है। खास बात यह है कि यह मच्छरदानी अस्पताल के बजट से नहीं, बल्कि रोगी कल्याण समिति की ओर से भेंट की गई हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने निर्देश दिए थे कि डेंगू वार्ड में मरीजों को मच्छरदानी में रखा जाए, जिससे बीमारी ना फैले। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉ. आभा वर्मा की अध्यक्षता में हुई थी। सदस्यों ने मच्छरदानी खरीदने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सहमति बनी कि सभी 11 सदस्य अपने पैसे से पांच-पांच मच्छरदानी खरीदकर अस्पताल को देंगे। अगले ही दिन शनिवार को 55 मच्छरदानी खरीदी गई, जिनको बेड पर लगा दिया गया है। डेंगू वार्ड में फिलहाल एक मरीज भर्ती है, जिसे मच्छरदानी में रखा गया है। वरिष्ठ सहायक देव कुमार और मैनेजर विक्रांत तिवारी ने बताया कि अस्पताल के पास पहले से भी मच्छरदानी थी, मगर वह सामान्य प्रकार की हैं, जिनमें बांस लगे होते हैं। उनको सामान्य मरीजों पर इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे वह संचारी रोगों की चपेट में ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed