{"_id":"6a233434eb4cf32d2f0f37b5","slug":"new-industrial-centers-will-emerge-along-the-expressway-the-authority-will-expand-its-boundaries-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-176941-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे के किनारे उभरेंगे नए औद्योगिक केंद्र, प्राधिकरण का होगा सीमा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे के किनारे उभरेंगे नए औद्योगिक केंद्र, प्राधिकरण का होगा सीमा विस्तार
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय में विकास प्राधिकरण की बैठक लेते कमिश्नर डॉ़ रूपेश कुमार,स्रोत विभाग
- फोटो : 1
- प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
- एक्सप्रेसवे के किनारे 500-500 मीटर की चौड़ाई में विकसित किया जाएगा गलियारा
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण (एसडीए) की 82वीं बोर्ड बैठक में जिले के विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ प्राधिकरण की सीमा विस्तार का निर्णय अहम रहा। एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर 500-500 मीटर तक सहारनपुर विकास प्राधिकरण की सीमा का विस्तार कर नया विकास गलियारा बनाया जाएगा। 35 से 40 किमी लंबे इस गलियारे में 102 गांव आएंगे। बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद अब यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें आईटीआई परिसर में ग्लोबल वुड क्राफ्ट सेंटर स्थापित करने की योजना को भी मंजूरी दी गई। इसे केंद्र के माध्यम से सहारनपुर की विश्व प्रसिद्ध लकड़ी शिल्प कला को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और वैश्विक बाजार से जोड़ा जाएगा। वहीं, निर्माण लागत और बढ़ती महंगाई को लेकर मानचित्र स्वीकृति शुल्क का भी अहम निर्णय लिया गया।
मानचित्र स्वीकृति शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। अधिकारियों की मानें तो इससे प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। इसके अलावा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर, व्यावसायिक गतिविधियां आदि आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे एक्सप्रेसवे से लगे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार भी बढ़ेंगे। 102 गांव इसके दायरे में आएंगे।
विज्ञापन
कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि एसडीए और नगर निगम के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर रखें, जिससे शहर के चौक चौराहों आदि से अतिक्रमण हटाया जाए। इस मौके पर नगरायुक्त शिपू गिरि, वीसी सूरज पटेल, सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एसडीए सचिव विजय शुक्ला, बोर्ड सदस्य अमित गगनेजा आदि रहे।
बोर्ड बैठक में 400 करोड़ के बजट को मंजूरी
बोर्ड बैठक में प्राधिकरण की नई टाउनशिप का बजट भी रखा गया। कुल मिलाकर बैठक में लगभग 400 करोड़ के बजट को स्वीकृति दी गई। अधिकारियों ने इसे सहारनपुर के सुनियोजित शहरी विस्तार, आधारभूत ढांचे के विकास और दीर्घकालिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।