{"_id":"5f834f428ebc3edc0f59d3f3","slug":"new-crushing-session-coming-close-payment-still-pending-saharanpur-news-mrt5055844176","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजदीक आ रहा नया पेराई सत्र, अभी तक नहीं हुआ बकाया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजदीक आ रहा नया पेराई सत्र, अभी तक नहीं हुआ बकाया भुगतान
विज्ञापन
किसानों का करीब 1517 करोड़ रुपये दबाए बैठी है मंडल की चीनी मिलें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गन्ना पेराई सत्र वर्ष 2020 -2021 शुरू होने में करीब 20 दिन ही शेष रह गए हैं। इसके बाद भी किसान विगत सीजन के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पाने के लिए तरस रहे हैं। सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के करीब 1517 करोड़ रुपये बकाया हैं। हालांकि मंडलायुक्त किसानों से पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही बकाया गन्ना भुगतान कराने का भरोसा दिला चुके हैं।
तमाम कोशिशों के बाद भी शुगर मिलें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही कर रही हैं। नया पेराई सत्र शुरू होने में करीब 20 दिन बचे हैं। अब भी मंडल 17 चीनी मिलें किसानों के लगभग 1517 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों के साथ हुई बैठक में मंडलायुक्त संजय कुमार ने आश्वासन दिया था कि नये पेराई सत्र से पहले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करा दिया जाएगा। इसके बाद किसानों में बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान होने उम्मीद जगी थी, लेकिन राहत न मिलने पर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर गांगनौली शुगर मिल पर धरना दिया था। मिल के वाइस प्रेसिडेंट के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया।
उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बताया मंडल की सभी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द ही करने के लिए दबाव बनाया हुआ है। उम्मीद है कि नये पेराई सत्र से पहले ही पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
मंडल की चीनी मिलों पर बकाया--
जनपद------------बकाया
सहारनपुर--------- 413 करोड़
मुजफ्फरनगर----- 592 करोड़
शामली------------- 511 करोड़
नोट: गन्ना विभाग के 08 अक्तूबर तक के आंकड़ों के अनुसार।