{"_id":"6352e644bdc15660312ce87a","slug":"netaji-was-the-true-leader-of-farmers-laborers-and-underprivileged-society-saharanpur-news-mrt610617999","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों, मजदूरों और वंचित समाज के सच्चे मसीहा थे नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों, मजदूरों और वंचित समाज के सच्चे मसीहा थे नेताजी
विज्ञापन
सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्घांजलि देते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नेताजी किसानों, मजदूरों और वंचित-शोषित समाज के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने मुलायम सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक उमर अली खान एवं विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन, मजाहिर राणा एवं चौधरी जगपाल दास ने कहा कि नेताजी केवल एक राजनेता ही नहीं बल्कि एक विचारधारा थे।
पूर्व विधायक संजय गर्ग, मनोज चौधरी, पूर्व विधायक माविया अली और सरफराज खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराकर पिछड़े वर्ग के उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया था। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, वीरेंद्र ठाकुर एवं मसूद अख्तर, अब्दुल वाहिद, लियाकत अली, चौधरी तेज सिंह ने आदि ने भी विचार रखे। फैसल सलमानी के संचालन में हुई बैठक में आजम शाह, विनोद तेजियान, दिलशाद पंवार, परीक्षित वर्मा, मांगेराम कश्यप, प्रवीन बांदूखेड़ी, मनोज प्रधान, अब्दुल गफूर, अच्छन यादव, कंवरपाल राठी आदि मौजूद रहे।