फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Neither Bandbaaja nor Barat and got married

न बैंडबाजा और न बारात, हो गई फिर भी शादी

Tue, 12 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Neither Bandbaaja nor Barat and got married
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान मास्क लगा सोशल डिस्टेंश जनता रोड़ स्थित रोज पब्लिक स्कूल में शादी ? - फोटो : SAHARANPUR
ना बैंडबाजा ना ही बरात और हो गई शादी
विज्ञापन

सहारनपुर। न बैंडबाजा, न बारात। महज कुछ लोग और पंडित जी। इतने में ही हो गई सन्नी विजय मल्होत्रा और वंशिका सेठ की शादी। शहर में लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए बेहद सादगी पूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंस के साथ यह शादी संपन्न कराई गई।
गोविंद विहार स्थित एक स्कूल में सोमवार को यह आयोजन हुआ। इसमें शामिल दूल्हे सन्नी के भाई उमेश मल्होत्रा ने बताया कि उनका परिवार श्री भूतेश्वर मंदिर रोड पर रहता है। सन्नी की शादी शहर के ही नुमाईश कैंप क्षेत्र की रहने वाली वंशिका सेठ के साथ तय की गई थी। दोनों के परिवार शादी के लिए बेहतरीन आयोजन तो चाहते थे। मगर मौजूदा हालात के चलते कार्यक्रम को बेहद सीमित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह आयोजन संपन्न कराया गया। इस शादी में पंडित जी सहित 10 लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

फिलहाल बड़े खर्चों से बच रहे आयोजक
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के हालात के बीच शादी जैसे आयोजनों में लोगों को फिलहाल भारी भरकम खर्च नहीं उठाना पड़ रहा है। अधिकतर शादियां बेहद सादगी पूर्ण तरीके से कराई जा रही हैं। सामान्य दिनों में शादी समारोह के लिए 10-15 लाख से लेकर इससे कई गुना ज्यादा खर्च के साथ समारोह कराए जाते रहे हैं। कुछ युवाओं को सादगी से शादी पसंद भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed