फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Neighbors beat up a child, threatened to cut his neck.

Saharanpur News: बच्चे को पड़ोसियों ने पीटा, गर्दन काटने की दी धमकी

Mon, 18 May 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Neighbors beat up a child, threatened to cut his neck.
- देहात कोतवाली पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की द्वारका सिटी में बच्चे के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। इसके साथ ही खेलने से रोकने पर गर्दन काटने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

द्वारका सिटी निवासी पूजा वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि 15 मई की शाम बेटा युवराज वर्मा गली में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रशांत ने खेलने से रोका। अपनी मां रेखा के साथ डंडा लेकर बेटे पर हमला किया। बेटे को बुरी तरह से मारा। धमकी दी गई कि दोबारा यहां दिखाई तो उसकी गर्दन काट दी जाएगी। पीड़िता पूजा वर्मा ने बताया कि पति सिक्किम में नौकरी करता है, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। पड़ोसियों की इस हरकत से परिवार सदमे में है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पड़ोसियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने प्रशांत और उसकी मां रेखा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed