{"_id":"6504b142c705dd6b2606c484","slug":"neighbor-had-sex-with-teenager-became-eight-months-pregnant-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-9552-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पड़ोसी ने किशोरी से बनाए संबंध, आठ माह की हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पड़ोसी ने किशोरी से बनाए संबंध, आठ माह की हुई गर्भवती
Sat, 16 Sep 2023 12:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:32 PM IST
सार
सहारनपुर में एक किशोर ने पड़ोसी की नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। आठवें माह में तबीयत बिगड़ने पर परिजनों का पता चला। वहीं शिकायत पर आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सहारनपुर के नानौता थ्रानाक्षेत्र में रिश्तेदारी में आने वाले किशोर ने पड़ोसी की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बना लिए, जिसके बाद किशोरी आठ माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि जनपद शामली के एक गांव निवासी किशोर उनके गांव में अपनी रिश्तेदारी में आता रहता था। आरोप है कि किशोर ने करीब एक वर्ष पूर्व बहला-फुसला कर उसकी बेटी (14) के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में डेंगू के 17 मरीज मिले, खरखौदा में युवक की मौत, झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी द्वारा उसकी पुत्री को किसी को भी इस बारे में बताने पर उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया।
दो दिन पहले किशोरी की हालत बिगड़ी, तब जाकर उसके आठ माह की गर्भवती होने का पता चला। थाना प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।