फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence...government announcement of death of a living person

Saharanpur News: लापरवाही...जिंदा इंसान की मौत का सरकारी एलान

Sun, 15 Feb 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Negligence...government announcement of death of a living person
नकुड़। सरकारी फाइलों में किसे जीवित कर दिया जाए और किसे मृत यह कोई नहीं समझ सकता। ऐसा ही एक मामला बंदाहेड़ी गांव का है। यहां के रहने वाले बुजुर्ग सेठपाल को एक साल पहले ग्राम सचिव ने सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया। सेठपाल तभी से अपनी जिंदगी का प्रमाण देने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पहुंचे गंगोह ब्लॉक के गांव बंदाहेड़ी निवासी बुजुर्ग सेठपाल ने अपना दुखड़ा सुनाते बताया कि उसकी वृद्धावस्था पेंशन बनी हुई थी, लेकिन करीब एक वर्ष पहले अचानक मेरी पेंशन बंद हो गई। इसके बाद उसने जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय पहुंचकर पेंशन न आने के बारे में जानकारी ली। इसमें बताया कि आप मर चुके हो। पीड़ित सेठपाल ने बताया कि उक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 17 जनवरी 2025 को खंड विकास अधिकारी, गंगोह ने ग्राम सचिव से राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनांतर्गत लाभार्थी पात्रता की जांच कराते हुए सत्यापन आख्या जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहारनपुर को पत्रांक संख्या 2975 के माध्यम से प्रस्तुत की, जिसमें मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि तभी से वह खुद जीवित साबित करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस व जनपद स्तरीय अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित बुजुर्ग ने एसडीएम सुरेंद्र कुमार से मामले की जांच कराकर पेंशन चालू कराने की मांग की है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed