फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence will not be tolerated in the priority works of the government

शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में बरदाश्त नहीं होगी लापरवाही

Sat, 04 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in the priority works of the government
नकुड़ ब्लॉक सभागार में शिकायत सुनते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर में फैले अतिक्रमण को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए तहसील प्रशासन को शीघ्र अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम अखिलेश सिंह ने नकुड़ ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनते हुए कहा कि चकरोड, तालाबों व अन्य सरकारी भूमि से तुरंत अवैध कब्जे हटवाएं जाने चाहिए। इसके अलावा जनता की शिकायतों का पारदर्शिता के साथ पीड़ित को संतुष्ट करते हुए समाधान होना चाहिए। एक ही शिकायत दोबारा मिलना संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की उदासीनता को दर्शाता है। जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान 54 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराकर डीएम से शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान सीडीओ विजय कुमार, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, एसपी देहात सूरज राय, एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट, सीओ अरविंद पुंडीर, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा सहित अन्य कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed