फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence persists, citizens are not becoming sensible

लापरवाही बरकरार, नागरिक नहीं बन रहे समझदार

Wed, 26 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Negligence persists, citizens are not becoming sensible
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में सुबह के समय मिल रही छूट के दौरान बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन हो रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई और जागरूक करने के बाद भी लोग समझदारी नहीं दिखा रहे हैं। खरीदारी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह भी मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, सब्जी मंडी में लोगों की भारी भीड़ दिखी। दुकानों पर लोग शारीरिक दूरी का उल्लंघन कर खरीदारी करते रहे। व्यापारियों द्वारा भी दुकानों पर सैनिटाइजर तक नहीं रखे जा रहे हैं, जबकि प्रशासन के निर्देश हैं कि सैनिटाइजर रखें और ग्राहकों का हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद भी सामान दें। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन कराएं, लेकिन बाजारों में गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, नुमाइशकैंप, हकीकतनगर, शारदानगर, खलासी लाइन, नेहरू मार्केट सहित अनेक बाजारों में नागरिक और दुकानदार गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

----------------
पुलिस आई तो बंद की दुकान, जाते ही खोल दिए शटर
सहारनपुर। बाजारों को रोस्टर के हिसाब से खुलावा जा रहा है। प्रत्येक बाजार में दायें और बायें के हिसाब से दुकानें खुलती है। बुधवार को दालमंडी पुल पर एक तरफ बाजार खुला था, लेकिन कुछ व्यापारियों ने दूसरी तरफ की दुकानें भी खोल ली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दुकानें बंद कर दी, लेकिन पुलिस के जाते ही दोबारा शटर खोल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्रवाई
सहारनपुर। बुधवार को भी शहर में पुलिस ने घंटाघर, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक, नवाबगंज चौक, सिविलाइन पुलिस चौक, हसनपुर चौक, शुगर मिल तिराहा, नकुड़ तिराहा, कल्पना तिराहा सहित अनेक प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। 257 लोगों के चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed