फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence on getting restrictions on restrictions

बंदिशों में छूट मिलते ही बरती लापरवाही

Tue, 25 Aug 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Negligence on getting restrictions on restrictions
सहारनपुर के सब्जी मंडी में लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। साप्ताहिक लॉकडाउन के बाद शहर में सोमवार से बाजारों के लिए बंदिशों को कुछ कम कर दिया गया। शाम छह की जगह रात आठ बजे तक प्रतिष्ठान खोलने की इजाजत मिली। इस छूट के मिलने पर लोगों ने फिर से लापरवाही दिखाई। दिन में तो अधिकतर बाजारों के हालात सामान्य थे। मगर शाम छह बजे के बाद अचानक बाजारों में भीड़ बढ़ी और कई जगहों पर फिर से जाम के हालात बन गए। कोरोना संक्रमण काल में यह लापरवाही फिर से बंदिशों के लिए मजबूर कर सकती है।
विज्ञापन

दोपहर में काफी बेहतर थी स्थिति
- कोर्ट रोड सहित अन्य सड़कों और बाजारों में दोपहर तक स्थिति काफी संतोषजनक रही। यहां तब इतना जाम नहीं था। इसके चलते सिविल पुलिस और यातायात कर्मचारियों को भी अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। मगर शाम होते ही हालात बदल गए।
विज्ञापन

ई-रिक्शाओं से कई जगह लगा जाम
- शाम छह बजे के बाद नेहरू मार्केट, अंसारी रोड, श्रीराम चौक से लेकर अन्य जगहों पर ई-रिक्शाओं के कारण सबसे अधिक जाम रहा। इन बाजारों के दुकानदारों ने पहले भी शाम के समय ई-रिक्शाओं के संचालन को रोकने की मांग की थी। इन्हें लेकर काफी विवाद तक हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर ई-रिक्शाएं दुकानों का सामान ढो रही हैं। वे ज्यादा जाम का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद से नया बाजार तक फंसे लोग
- शहर में शाम को दुकानों के खुलने का समय बढ़ने के कारण जामा मस्जिद से लेकर नया बाजार तक भी कई बार राहगीर जाम में फंसे रहे। रास्ता न मिलने को लेकर यहां भी कई बार विवाद की स्थिति बनी। खास बात यह रही कि पास ही पुलिस बूथ होने के बावजूद यहां भीड़ पर निगरानी करने वाला कोई नहीं मिला।

मनमानी नहीं रोकी तो होगी मुश्किल
- छूट के बाद शाम को अचानक शहर में भीड़ और जाम के हालात पर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि यदि लोगों की मनमानी नहीं रुकी तो उनके लिए ही मुश्किल होगी। बंदिशों से जो राहत मिली है, वह कम हो सकती है या बंदिशें बढ़ सकती है। इसलिए पुलिस प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लापरवाही न करें।

सहारनपुर के नये बाजार में लगा जाम

सहारनपुर के नये बाजार में लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के नेहरू मार्केट में खरीदारी को निकले लोग

सहारनपुर के नेहरू मार्केट में खरीदारी को निकले लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में दो दर न के लॉकडाउन के बाद खुला कोर्ट रोड़ मार्केट में खरीदारी को लेकर निकली भीड़

सहारनपुर में दो दर न के लॉकडाउन के बाद खुला कोर्ट रोड़ मार्केट में खरीदारी को लेकर निकली भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में दो दिन के लॉकडाउन के बाद खुला प्रताप मार्केट में खरीदारी को लेकर निकली भीड़

सहारनपुर में दो दिन के लॉकडाउन के बाद खुला प्रताप मार्केट में खरीदारी को लेकर निकली भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed