फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence is not good, growing corona infection

लापरवाही ठीक नहीं जनाब, बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

Fri, 27 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Negligence is not good, growing corona infection
दीवानी कचहरी पुल के निकट एक निजी बैंक एटीएम से पैसे निकालने आए व्यक्ति के हाथ सैनिटाइज करता सुरक् - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद शहर में एटीएम कक्षों और बाजारों में लापरवाही बरती जा रही है। अमर उजाला टीम ने शहर के एटीएम कक्षों की व्यवस्था देखी तो वहां ना तो सैनिटाइजर की व्यवस्था मिली और ना ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। पेट्रोल पंपों पर भी इसमें लापरवाही होती मिली। कुछ ग्राहक बगैर मास्क के भी तेल भरवाने पहुंच रहे थे। इसके अलावा बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता नजर आया।
विज्ञापन

सुबह 11:30 बजे
कोर्ट रोड स्थित पीएनबी सिविल लाइन की शाखा पर लगे एटीएम कक्ष में लोग पैसे निकालने आए थे, लेकिन एटीएम कक्ष में सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं की गई। इसी शाखा के बाहर बैंक कर्मचारी हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

दोपहर 12:10 बजे
अंबाला रोड पर बस स्टैंड के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर पूरी तरह सावधानी बरती जा रही थी। यहां पर उन्हीं लोगों के वाहनों में पेट्रोल व डीजल डाला गया, जो मास्क लगाकर आए थे, जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाया तो उनके वाहन में फ्यूल डालने से मना कर दिया गया। इसी तरह कोर्ट रोड और बाजोरिया मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर भी व्यवस्था दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12:10 बजे
कोर्ट रोड स्थित इंडियन बैंक का कक्ष खाली पड़ा था। वहां पर न सुरक्षाकर्मी था और ना ही सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था की गई।
दोपहर 1:00 बजे
दीवानी कचहरी पुल के निकट खलासी लाइन मार्ग पर निजी बैंक के एटीएम कक्ष पर सुरक्षाकर्मी तैनात मिला, जो लोगों के हाथ सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग कर रहा था। एक-एक व्यक्ति को ही एटीएम कक्ष में जाने दिया गया। बराबर में स्थित एक निजी बैंक एटीएम कक्ष में व्यवस्था दुरुस्त मिली।
दोपहर 1:20 बजे
कोर्ट रोड के एसबीआई शाखा पर लगे एटीएम कक्ष में भी सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं मिली। इसी तरह पुलिस लाइन के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर भी सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं थी।
दोपहर 1:50 बजे
जैन कॉलेज रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से लोग पैसे निकाल रहे थे, लेकिन यहां भी सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की जा रही थी।
दोपहर 2:00 से 3:00 बजे
सहारनपुर। इसके अलावा बाजारों में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होता नजर आया। सड़कों और दुकानों पर भीड़भाड़ रही, जहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते मिले। नेहरू मार्केट, कोर्ट रोड, मोरगंज बाजार, दालमंडी पुल, शहीदगंज बाजार, हकीकतनगर मार्केट, चकराता मार्ग और प्रताप मार्केट में दुकानों पर भीड़भाड़ रही। कुछ दुकानदारों की ओर से तो सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई, लेकिन अधिकतर दुकानों पर व्यवस्था नहीं थी। यह हाल तब है, जब संक्रमण बढ़ रहा है और प्रशासन की तरफ से सख्ती की जा रही है।
एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण की स्थिति
तारीख ---------- पॉजिटिव मामलों की संख्या
25 नवंबर -------- 38
24 नवंबर -------- 34
23 नवंबर -------- 43
22 नवंबर -------- 12
21 नवंबर -------- 36
20 नवंबर -------- 28
19 नवंबर -------- 11
--------------
सभी एटीएम कक्षों में सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर अगर लापरवाही बरती जा रही है तो कार्रवाई की जाएगी। --- संतोष कुमार, लीड बैंक मैनेजर
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने, मास्क न लगाने और सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। --- विनीत भटनागर, एसपी सिटी

- कोविड -19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान पर सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। टीमें अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही हैं। --- सुरेश कुमार सोनी, सिटी मजिस्ट्रेट

कोर्ट रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालते लोग। यहां नहीं थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व?

कोर्ट रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालते लोग। यहां नहीं थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व?- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल डलवाते लोग। सोशल डिस्टेंस का होता उल्लंघन

अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों में तेल डलवाते लोग। सोशल डिस्टेंस का होता उल्लंघन- फोटो : SAHARANPUR

डाकघर के निकट स्थित खाली पड़ा इंडियन बैंक का एटीएम, यहां न सुरक्षाकर्मी और न ही कोरोना से बचाव के इ

डाकघर के निकट स्थित खाली पड़ा इंडियन बैंक का एटीएम, यहां न सुरक्षाकर्मी और न ही कोरोना से बचाव के इ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed