फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Negligence is not decreasing, even if it comes out

लापरवाही नहीं हो रही कम, चाहे निकल जाए दम

Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Negligence is not decreasing, even if it comes out
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान महानगर में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का खूब उल्लंघन हो रहा है। छूट के दौरान बाजारों में भीड़ उमड़ रही और शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लगातार कोरोना संक्रमण के मामले में जनपद में बढ़ रहे हैं और रोजाना लोगों की जान भी जा रही है। मंगलवार को भी सुबह के समय मिली छूट के दौरान बाजारों में गाइड लाइन का उल्लंघन होता नजर आया। बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों की क्लीनिकों के बाहर खूब भीड़ लगी रही और शारीरिक दूरी का भी लोगों ने पालन नहीं किया। इसी तरह चौक फव्वारा, सब्जी मंडी, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, नेहरू मार्केट, घंटाघर, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड आदि इलाकों के बाजारों में दुकानों पर लोगों भीड़ देखने को मिली। न ही ग्राहक और न ही दुकानदार सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करते नजर आए।
विज्ञापन

शराब के ठेके खुले, लगी भीड़
सहारनपुर। प्रशासन ने सुबह दस से 12 बजे तक शराब के ठेके खोलने की छूट दी है। मंगलवार को शराब के ठेके खुले तो दुकानों के बाहर भारी भीड़ लग गई। कोर्ट रोड, देहरादून चौक, मल्हीपुर रोड, रेलवे रोड, प्रताप मार्केट, शुगर मिल तिराहा, हकीकत नगर तिराहे के पास स्थित शराब के ठेकों पर दो घंटे खूब भीड़ रही। यहां पर भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने काटे 210 चालान
सहारनपुर। लापरवाही बरतने और सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों के पुलिस ने चालान काटे। मंगलवार को महानगर में 210 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। शाम के समय घंटाघर, सिविल लाइन चौकी, विश्वकर्मा चौक, जिला अस्पताल चौक, देहरादून चौक, चंद्रनगर पुलिस चौकी, नकुड़ तिराहा, नवाबगंज चौक, जेल चुंगी, चिलकाना रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। कई वाहनों को पुलिस ने सीज भी किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने महानगर के समस्त थाना प्रभारियों को गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी सिटी कहना है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed