{"_id":"5f400bbb8ebc3e3cde304e1a","slug":"negligence-250-kva-transformer-could-not-start-in-two-years-saharanpur-news-mrt497331847","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही:- \n\nदो साल में चालू नहीं हो सका 250 केवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही:- दो साल में चालू नहीं हो सका 250 केवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मोहल्ला माजरी को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब दो साल पहले लगाया गए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर आज तक चालू नहीं किया जा सका। यह ट्रांसफार्मर घास कबाड़ से ढक गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर खर्च किए गए लाखों रुपये बर्बाद कर दिए गए। तकरीबन पांच हजार की आबादी वाले बेहट नगर पंचायत के मोहल्ला माजरी में लो वोल्टेज की सबसे बड़ी समस्या थी। करीब दो साल पहले इस मोहल्ले को लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां अलग से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया था और इसके लिए अलग से लाइन भी बनाई गई थी। आपूर्ति के लिए बनाई गई इस लाइन पर 11 केवीए की एबीसी केबिल डाली गई थी। लाखों रुपये इस प्रोजेक्ट पर किसी प्राइवेट कंपनी ने काम किया था, लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही का आलम यह है कि आज तक यह ट्रांसफार्मर चालू नहीं किया जा सका। बताया जा रहा है, कि एबीसी केबिल में तकनीकी फाल्ट के चलते इस ट्रांसफार्मर से आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। नतीजा यह हुआ, कि यह ट्रांसफर्मर घास कबाड़ से ढक गया है और लाखों रुपये बर्बाद हो गए है। इस वार्ड के सभासद सुरेश कुमार का कहना है, कि यह लगने के बाद से आज तक चालू नहीं किया गया। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता। पुरानी व्यवस्था से ही उनके मोहल्ले को होली घाट पर लगे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति कराई जा रही है।
यह ट्रांसफार्मर सालासर कंपनी द्वारा लगवाया गया था। अभी तक यह विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसमें जो तकनीकी कमियां है, वह सब सही करके ही कंपनी विभाग को हैंडओवर करेगी। उसके बाद ही इससे विद्युत आपूर्ति चालू हो पाएगी।
धर्मेंद्र कुमार, जेई विद्युत उपकेंद्र, बेहट।
विज्ञापन
यह ट्रांसफार्मर सालासर कंपनी द्वारा लगवाया गया था। अभी तक यह विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसमें जो तकनीकी कमियां है, वह सब सही करके ही कंपनी विभाग को हैंडओवर करेगी। उसके बाद ही इससे विद्युत आपूर्ति चालू हो पाएगी।
विज्ञापन
धर्मेंद्र कुमार, जेई विद्युत उपकेंद्र, बेहट।