फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Need to teach China a lesson: Dutt

चीन को सबक सिखाने की जरूरत: दत्त

Wed, 17 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Need to teach China a lesson: Dutt
चीन को सबक सिखाने की जरूरत: दत्त
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास खंड मुजफ्फराबाद में भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बीडीओ प्रभारी मनीष दत्त ने कहा कि हमारे जवान शहीद हुए हैं। इससे देश में गुस्से की लहर है। अब चीन को सबक सिखाने का समय आ चुका है। भारत सरकार को चीन के साथ इस समय संबंधों को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि हम वीर योद्धाओं को शत-शत नमन करते हैं, जिन्होंने भारत की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। हम भी देश की सेवा के लिए सदैव तैयार रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईश्वर से शहीदों के परिजनों को इस दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान प्रवीन कुमार, जमशेद अली, अश्वनी कुमार, राजेश कांबोज, राजकुमार, राजबीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed