{"_id":"5e750b048ebc3e76c83e1e39","slug":"need-not-be-afraid-of-corona-but-competition-saharanpur-news-mrt474591714","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से डरने की नहीं बल्कि मुकाबले की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से डरने की नहीं बल्कि मुकाबले की जरूरत
विज्ञापन
चिलकाना में थाना गेट पर आगंतुकों के हाथ धुलवाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। चिलकाना थाना परिसर में सीएचसी सरसावा के प्रभारी डा राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं, इसका मुकाबला करने की जरूरत है। कहा कि बार-बार नाक पर हाथ लगाना नहीं चाहिए तथा खांसते एवं छींक के समय मुंह पर रुमाल रखे। उन्होंने कहा कि बुखार तथा खांसी होने पर तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। सीओ सदर सीपी शर्मा और थाना प्रभारी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए तथा जरूरत पड़ने पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए। थाने में बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को साबुन से हाथ धुलवा कर ही अंदर भेजा जा रहा है। एसएसआई ओमेंद्र मलिक, एसआई सचिन शर्मा, शाह आलम, शशांक गिरी, हुकुम सिंह आदि उपस्थित रहे। रामपुर मनिहारान की यूएम आटोकॉम्प कंपनी में कंपनी के हेड एसके सचान ने सभी कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कंपनी के दोनों प्रवेश द्वार पर आगंतुकों व कंपनी कर्मियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। उन्होंने कंपनी में साफ सफाई के निर्देश भी दिए कहा कि वातावरण स्वच्छ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे।
मस्जिद में नहीं पढ़ी जुमे की नमाज
चिलकाना। कस्बे में शिया समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज जामा मस्जिद में अदा नहीं की। शिया समुदाय के धर्मगुरु मौलाना गमख्वार ने बताया कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस को लेकर की गई अपील को ध्यान में रखते हुए जामा मस्जिद में समाज के लोगों ने नमाज नहीं पढ़ी। उन्होंने कहा कि कोरोना सभी के लिए नुकसानदायक है। इससे बचने की जरूरत है। इसी कारण समाज के लोगों ने नमाज नहीं पढ़ी तथा अगले जुमे को भी नमाज को स्थगित किया गया है।