फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Need a digital X-ray report... bring smart phone with you

डिजिटल एक्स-रे रिपोर्ट चाहिए... स्मार्ट फोन साथ लाइये

Wed, 23 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Need a digital X-ray report... bring smart phone with you
जगदीप कुमार
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा तो मुफ्त है, लेकिन मरीजों को एक्स-रे की फिल्म और रिपोर्ट नहीं दी जाती। उनको स्मार्ट फोन पर कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाले एक्स-रे की फोटो खींचकर दे दी जाती है, जिसे देखकर डॉक्टर दवा लिखते हैं। यदि आपके पास स्मार्ट फोन नहीं है तो यह भी हो सकता है कि आपको डिजिटल एक्स-रे करने से मना कर दिया जाए।
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा करीब छह साल से है, लेकिन फिल्म महंगी होने की बात कहते हुए मरीजों को फिल्म नहीं दी जाती है। खास बात यह है कि फिल्म के साथ तैयार की जाने वाली लिखित रिपोर्ट भी नहीं बनती है। टेक्नीशियन केवल एक्स-रे कर कंप्यूटर स्क्रीन पर एक्स-रे की फोटो मोबाइल में खींचकर मरीज को थमा देते हैं। इसके बाद मरीज अपने मोबाइल पर एक्स-रे की फोटो दिखाकर इलाज कराते हैं। चूंकि सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ज्यादातर गरीब लोग आते हैं, जिनमें से कइयों के पास स्मार्ट फोन नहीं होता है। इनमें बूढे़ महिला और पुुरुष अधिक होते हैं। ऐसे लोगों को डिजिटल एक्स-रे से मना कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में उनको सामान्य एक्स-रे ही कराना पड़ता है।
विज्ञापन

-------
डिजिटल एक्स-रे का रिकार्ड नहीं
सामान्य दिनों में एसबीडी जिला अस्पताल में प्रतिदिन 250 तक एक्स-रे होते हैं, लेकिन यह संख्या सामान्य एक्स-रे की है। चूंकि डिजिटल एक्स-रे की फिल्म नहीं दी जाती है और न ही कोई रिपोर्ट बनती है। ऐसे में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
काफी महंगी होती है एक्स-रे फिल्म
एक्स-रे प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह का कहना है कि डिजिटल एक्स-रे की फिल्म काफी महंगी आती है। यदि किसी को फिल्म चाहिए तो उसको सीएमएस से लिखवाकर लाना होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मरीज की स्थिति को देखने के लिए एक्स-रे फिल्म ही काफी होती है। ज्यादातर चिकित्सकों को लिखित रिपोर्ट देखने की जरूरत नहीं पड़ती है। मोबाइल में लिए जाने वाले एक्स-रे के फोटो काफी साफ होते हैं, जो पर्याप्त होते हैं।
-------
मरीज की स्थिति जानने को फिल्म काफी
फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी का कहना है कि मरीज की स्थिति जानने के लिए एक्स-रे की फिल्म काफी होती है। योग्य चिकित्सक एक नजर में फिल्म देखकर मर्ज को समझ लेते हैं। उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन में फिल्म देखकर ही डॉक्टरों ने इलाज किए हैं। इसके अलावा एक्स-रे या सीटी स्कैन रिपोर्ट भी फिल्म देखकर ही तैयार की जाती है।

------ वर्जन
डिजिटल एक्स-रे फिल्म की काफी कमी है, साथ ही यह काफी महंगी भी हैं। यदि किसी को एक्स-रे फिल्म की जरूरत होती है तो वह मुझसे लिखवा लेते हैं, जिसके बाद उनको फिल्म और रिपोर्ट दोनों दी जाती हैं।
-- डॉ. आभा वर्मा, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed