फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NBCC officer reached Saharanpur from Delhi, conducted survey of roadways land.

Saharanpur News: दिल्ली से सहारनपुर पहुंचे एनबीसीसी अधिकारी, रोडवेज जमीन का किया सर्वे

Tue, 21 May 2024 04:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
NBCC officer reached Saharanpur from Delhi, conducted survey of roadways land.
सहारनपुर। महानगर में अंतरराज्यीय बस स्टैंड के लिए कवायद और तेज हो गई है। सोमवार को दिल्ली से नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन काॅरपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) के अधिकारी सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासनिक अफसरों के साथ रोडवेज जमीन का सर्वे करने के साथ ही बस स्टैंड के लिए नई जमीन की तलाश की। अगले सप्ताह एनबीसीसी की टीम भी आएगी।
विज्ञापन


इस समय महानगर में रेलवे रोड, कांशीराम काॅलोनी और मानकमऊ से रोडवेज की बसें संचालित होती हैं। अलग-अलग स्थानों पर बस स्टैंड होने के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों अंतरराज्यीय बस स्टैंड को लेकर लखनऊ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें सहारनपुर से मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश यशोद भास्कर, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र शामिल हुए थे। तब आवास विकास परिषद ने जमीन की अदला-बदली को लेकर इंकार कर दिया था। उसके बाद बैठक में नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली से एनबीसीसी डायरेक्टर प्रदीप शर्मा सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के साथ अंतरराज्यीय बस स्टैंड को लेकर चर्चा की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कोर्ट रोड स्थित रोडवेज की वर्कशॉप का सर्वे किया। जमीन से संबंधित सभी दस्तावेजों को चेक किया। देखा कि इस जमीन पर क्या-क्या हो सकता है। इसके बाद वह दिल्ली रोड पर नई जमीन की तलाश के लिए निकल गए। यहां एक निजी अस्पताल के आसपास जमीन को देखा। अब 10 से 15 दिन के बीच एनबीसीसी की टीम आएंगी और हर बिंदुओं पर काम करेंगी। उसके बाद रिपोर्ट शासन में देंगी। इस दौरान एसडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार, एसडीएम सदर युवराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed