फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nazul's land will be surveyed, committee formed

Saharanpur News: नजूल की भूमि का होगा सर्वे, समिति गठित

Fri, 06 Jan 2023 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Nazul's land will be surveyed, committee formed
सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र में नजूल की भूमि का सर्वे कराने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने एक समिति का गठन किया है। उन्होंने समिति को एक सप्ताह में सर्वे रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम क्षेत्र में नजूल की 107 संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ीिवत्त एवं राजस्व ने बताया कि नजूल की सम्पत्तियों के सर्वे के लिए गठित समिति में राजस्व एवं नगर निगम के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर और अपर नगरायुक्त को शामिल किया गया है। यह समिति नजूल की सम्पत्तियों पर अवैध कब्जों आदि के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी। नजूल की सम्पत्ति का केवल आवासीय पटटा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद नजूल की सम्पत्ति से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। निगम क्षेत्र में करीब नजूल की 107 संपत्तियां हैं। बता दें कि जनपद में करीब 242053.69 वर्ग मीटर नजूल की भूमि है। यह नगर निगम के अलावा देवबंद, सरसावा, गंगोह और चिलकाना सुल्तानपुर में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed