{"_id":"641af1f043cf46b5dc0623a9","slug":"navratri-2023-devotees-visited-the-famous-siddhapeeth-shakambhari-devi-temple-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navratri 2023: पश्चिमी यूपी के विख्यात सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navratri 2023: पश्चिमी यूपी के विख्यात सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Wed, 22 Mar 2023 07:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Mar 2023 07:16 PM IST
सार
Navratri 2023 : पश्चिमी यूपी के विख्यात सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में मां का भवन चैत्र माह के प्रथम नवरात्र मेले पर श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से ही लेटकर एवं पदयात्रियों के श्रद्धालुओं का काफिला प्राचीन सिद्धपीठ शाकंभरी देवी पहुंचना शुरू हो गया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सर्वप्रथम बाबा भूरादेव के दर्शन करने के बाद भक्तों ने सिद्धपीठ पहुंचकर आस्था एवं श्रद्धा के साथ कतार में लगकर मां के दर्शन किए। सभी वाहनों को पुलिस द्वारा भूरादेव मंदिर से पूर्व शाकंभरी खोल में ही रोका जा रहा था। वहां से भक्त पैदल ही मां के दर्शनों को जा रहे थे। हालांकि पहला नवरात्र होने के चलते सिद्धपीठ में भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान था लेकिन, श्रद्धालुओं की अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के झटकों से कांप उठे लोग, चिल्लाते हुए घरों से भागे बाहर,तस्वीरों में देखें दहशत के पल
विज्ञापन
भूरादेव से सिद्धपीठ तक लेटकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी कम नहीं थी। कंकरीले-पथरीले मार्ग पर चलते हुए भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। सिद्धपीठ स्थित शंकराचार्य आश्रम में भी श्रद्धालुओं ने संत सहजानंद ब्रह्मचारी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: देहरादून निवासी प्रेमी युगल ने कार में खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर
इसके अलावा रक्तदंतिका मंदिर, दद्दा आश्रम, संकटमोचन हनुमान मंदिर, साकेश्वर मंदिर, शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सिद्धपीठ से पांच किलोमीटर दूर सहंस्रा ठाकुर मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर शीश नवाया।