फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   National president ends Manjit Nautiyal's hunger strike

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जूस पिला कराई मंजीत नौटियाल की भूख हड़ताल समाप्त

Wed, 26 May 2021 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
National president ends Manjit Nautiyal's hunger strike
बेहट (सहारनपुर)। पिछले 13 दिन से सरकार के खिलाफ भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल द्वारा की जा रही भूख हड़ताल मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन व महासचिव कमल वालिया द्वारा जूस पिलाकर खत्म करा दी गई। उन्होंने कहा कि जिन मांगों को लेकर भूख हड़ताल की जा रही थी, अब उन्हें लेकर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर 13 सूत्रीय मांग पत्र भी जारी किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल कोरोना संक्रमितों के लिए सरकार द्वारा समुचित चिकित्सा व्यवस्था न करने का आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल पर बैठे थे। मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन व महासचिव कमल वालिया भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे। काफी देर चली वार्ता के बाद भूख हड़ताल को खत्म करने व आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद जूस पिलाकर उपाध्यक्ष की भूख हड़ताल समाप्त कराई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव ने इस मौके पर कहा, कि हम 13 मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन जारी रखेंगे। इनमें गरीबों व दलितों से वापस लिए गए पट्टों को पुन: बहाल किया जाए, कोरोना पीड़ितों को तत्काल भर्ती करने व ऑक्सीजन सहित सभी जरूरी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने, कोरोना काल के दौरान के बिजली बिलों को माफ करने, कोरोना से मृत्यु होने पर 10 लाख मुआवजा देने आदि की मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed