{"_id":"680693a258260fe52c022474","slug":"national-herald-a-conspiracy-to-divert-attention-from-real-issues-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-147717-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नेशनल हेराल्ड असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नेशनल हेराल्ड असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड का मामला असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है।
वक्फ कानून का मामला सुप्रीम कोर्ट में दाखिल है। जिन प्रावधानों पर विपक्षी पार्टियों ने आपत्ति जताई थी उन्हीं प्रावधानों पर कोर्ट ने भी रोक लगाई है। जीपीओ रोड स्थित सभागार में प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि मनी लांड्रिंग के आरोप ऐसे मामले में लगाए जा रहे हैं, जिसमें एक भी पैसा या संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई है।
बैलेंस शीट को कर्ज मुक्त बनाने के लिए कर्ज को इक्विटी में बदला जाता है। यह पूरी तरह से कानूनी है। जब पैसा ही नहीं है तो लांड्रिंग कहां है। उन्होंने पूरे मामले को राजनीतिक षडयंत्र बताया।
कहा कि ईडी ने एक भी मामला भाजपा के किसी नेता के खिलाफ दर्ज नहीं किया है। सवाल के जवाब में कहा कि वक्फ कानून को लेकर बंगाल में हुई हिंसा की कांग्रेस ने निंदा की है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र चुनाव पर उठाए गए राहुल गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक दम से 58 लाख मतदाता बढ़ गए। इसकी सही जानकारी चुनाव आयोग ने नहीं दी। चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध है। भाजपा के लोग कोर्ट को ही गालियां दे रहे हैं। जैसे प्रधानमंत्री दुबई और अन्य गल्फ देशों के मुस्लिमों को गले लगाते हैं वैसे ही यहां के लोगों को भी गले लगाए।
जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, उत्तर प्रदेश मीडिया विभाग के प्रवक्ता कुलभूषण त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र तनेजा, जावेद साबरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।