फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Naresh and Jaswant Saini got angry on the statement of Dr. Dharam Singh Saini

Saharanpur News: डॉ. धर्म सिंह सैनी के बयान पर भड़के नरेश और जसवंत सैनी

Sat, 20 May 2023 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Naresh and Jaswant Saini got angry on the statement of Dr. Dharam Singh Saini
सहारनपुर। जनमंच में भगीरथ जयंती पर विशाल सैनी समिति के कार्यक्रम राजनीतिक रंग भी देखने को मिला। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने पूर्व राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी बोले कि एक साल से सैनी समाज का उत्पीड़न हो रहा है। इस पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी और प्रदेश सरकार मंत्री जसवंत सैनी भड़क गए और उन्होंने धर्म सिंह सैनी के बयान पर पलटवार करते हुए उनकी बातों सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन

दरअसल, विशाल सैनी समिति के कार्यक्रम समाज के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। डाॅ. धर्म सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष से सैनी समाज का खूब उत्पीड़न हो रहा है। समाज का एक व्यक्ति पर हमला हुआ, जो मरणासन्न हालत में अस्पताल में पड़ा है और दूसरी तरफ आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी तरह एक दरोगा ने समाज की महिला और उसके पति के साथ अभद्रता की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। तब, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन

इस पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी भड़क गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं हो रहा है, जब तक वह और राज्यमंत्री जसवंत सैनी हैं, तब तक कोई समाज के लोगों का उत्पीड़न नहीं कर सकता। धर्म सिंह सैनी की बातें बेबुनियाद हैं। इसी तरह राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने भी धर्म सिंह सैनी पर जुबानी हमला बोला। जसवंत सैनी बोले कि, भाजपा सरकार में समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं हो रहा है। धर्म सिंह सैनी बिल्कुल गलत बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों ने लगाए नारे, भाजपा जाने के दिए संकेत
कार्यक्रम में डाॅ. धर्म सिंह जिंदाबाद के नारे उनके समर्थक लगाते रहे। इस पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने समर्थकों से कहा कि हम जानते हैं, आप चाहते हैं कि धर्म सिंह सैनी दोबारा भाजपा शामिल हो जाएं। आपकी इच्छा भी जल्द पूरी हो सकती है। इसके साथ ही धर्म सिंह सैनी ने भी बातों ही बातों में भाजपा में जाने की इच्छा जाहिर कर दी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से कहा कि सैनी समाज ने आपको ही मुख्यमंत्री मान लिया है। ईश्वर ने चाहा तो 2027 में आप ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यहां का बच्चा-बच्चा आपका है। आपको देखकर और सुनकर समाज का उत्साहवर्धन होता है। धर्म सिंह सैनी ने उप मुख्यमंत्री की खूब तारीफ की।

कर बैठे थे धर्म सिंह गलती: मौर्य
भगीरथ जयंती के कार्यक्रम में सियासी पारा गर्म रहा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले कि, धर्म सिंह सैनी भाजपा छोड़कर गलती कर बैठे। उन्होंने तब धर्म सिंह सैनी को फोन कर रोकना भी चाहा था, लेकिन सुबह का भूला शाम को घर जाए तो भूला नहीं कहते थे। इनके भाजपा आने को लेकर भविष्य में विचार होगा। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य ने कानून व्यवस्था पर सपा और बसपा पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed