फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nanauta Sugar Mill issues second mill closure notice

Saharanpur News: नानौता चीनी मिल ने मिल बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

Fri, 06 Mar 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nanauta Sugar Mill issues second mill closure notice
नानौता। क्षेत्र के सहकारी चीनी मिल नानौता ने पेराई सत्र 2025-26 के समापन को लेकर मिल बंदी का दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। मिल प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वह अपना शेष गन्ना जल्द से जल्द मिल को आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल जीएम अंकित कुमार (पीसीएस) ने बताया कि पेराई सत्र की शुरुआत 10 नवंबर 2025 को की गई थी। चार मार्च तक लगभग 51.44 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है और 10.18 प्रतिशत चीनी परता प्राप्त हुई है। मिल द्वारा मिल गेट तथा क्रय केंद्रों का पूरा इंडेंट 6 मार्च तक जारी कर दिया गया है। उन्होंने मिल बंदी का दूसरा नोटिस जारी करते हुए बताया गया है कि 9 मार्च को पेराई सत्र का अंतिम दिन निर्धारित किया गया है। मिल प्रशासन ने बताया कि इस समय मिल गेट और क्रय केंद्रों पर अवमुक्त गन्ने की खरीद की जा रही है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे 9 मार्च तक अपना समस्त गन्ना मिल को आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन

मिल अधिकारियों के अनुसार क्षमता के अनुरूप पर्याप्त गन्ना न मिलने के कारण कई बार नो-केन की स्थिति बन रही है, जिससे मिल को रोक-रोक कर चलाना पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसलिए किसानों से समय रहते गन्ना मिल में पहुंचाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed