फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Name is Complete Solution Day, still complainants are wandering

Saharanpur News: नाम संपूर्ण समाधान दिवस, फिर भी भटक रहे फरियादी

Sun, 21 Jan 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Name is Complete Solution Day, still complainants are wandering
सहारनपुर। जन शिकायतों के निस्तारण के लिए हर माह दो बार तहसील परिसरों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें न केवल जिलाधिकारी, बल्कि सभी विभागों के संबंधित अधिकारी भी अलग-अलग तहसीलों में समस्या सुनते हैं। इसमें फरियादियों की कितनी समस्याओं का समाधान हो रहा है यह पता करने के लिए अमर उजाला ने शनिवार को सदर तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस की पड़ताल की। इसमें कुछ फरियादी ऐसे मिले, जिनके लिए समाधान दिवस आश्वासन की गोली बनकर रह गई।
विज्ञापन


बार-बार लगा रहे फरियाद, नहीं हो रहा समाधान
- गांव कातला खुर्द से आए ग्रामीण अब्दुल गफ्फार और नाथीराम ने बताया कि वह गांव में स्थित सरकारी स्कूल की भूमि पर हुए अवैध कब्जा को हटवाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटा है।
विज्ञापन

- पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कालोनी में आवास आवंटन की मांग को लेकर प्रियंका अपने ससुर यशपाल और दुधमुंहे बच्चे के साथ संपूर्ण समाधान पहुंची। उनका कहना है कि वह लोगों के घरों में काम करके गुजर बसर कर रही हैं। मकान नहीं होने के चलते वे कड़ाके की ठंड में भी बरामदे में सोने को मजबूर हैं। आवास आवंटन के लिए पिछले कई वर्ष से चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लेबर काॅलोनी निवासी कलविंदर कौर ने बताया कि उनके पति लखविंदर सिंह की मृत्यु कोरोना से हो गई थी। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। आर्थिक मदद के लिए पिछले ढाई साल से चक्कर काट रही है।
- ग्राम सकलापुरी निवासी विधवा सलेलता ने बताया कि उनकी करीब पौने दो बीघा जमीन बाईपास के लिए अधिग्रहीत हुई थी। इसके लिए उन्हें सिर्फ पांच लाख रुपये का मुआवजा तो मिल गया है, लेकिन अवशेष मुआवजा राशि पाने के लिए उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

------
जिलाधिकारी के सामने 42 शिकायतों में से दो का हुआ निस्तारण
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुना। इस दौरान 42 शिकायतें आई। इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इनमें राजस्व विभाग की 21, विद्युत निगम की तीन, पुलिस विभाग की आठ, नगर निगम की चार और अन्य छह शिकायतें शामिल हैं। जिलाधिकारी ने जरूरतमंद फरियादियों को कंबल वितरित किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस अधिकारियों को पुलिस संबंधी समस्याओं को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शुभम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed