{"_id":"64e4f875de9495163d008a34","slug":"nakur-became-the-first-municipality-to-install-cctv-cameras-pa-system-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-8079-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सीसीटीवी कैमरों, पीए सिस्टम लगाने वाली पहली नगर पालिका बनी नकुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सीसीटीवी कैमरों, पीए सिस्टम लगाने वाली पहली नगर पालिका बनी नकुड़
विज्ञापन
-पीए सिस्टम का सांसद प्रदीप चौधरी व एसएसपी डॉ़ विपिन ताड़ा ने किया उदघाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। नगर पालिका द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों पर लगाये गए पीए सिस्टम का सांसद प्रदीप चौधरी व एसएसपी डॉ़ विपिन ताड़ा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने नकुड़ नगर पालिका को सीसीटीवी कैमरों व पीए सिस्टम से लैस पहली नगर पालिका बनने पर नगर वासियों को बधाई दी।
मंगलवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रदीप चौधरी ने नगर के प्रमुख चौराहों पर लगाये गए पीए सिस्टम को सराहनीय कदम बताया। कहा कि इससे राष्ट्रीय पर्वों पर नगर वासियों को देश भक्ति गीतों, त्योहारों पर भक्ति संगीत सुनने को मिलेगा। साथ ही इसके माध्यम से आपात स्थिति में कस्बा वासियों को सूचना देकर सचेत भी किया जाएगा। एसएसपी डॉ़ विपिन ताड़ा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा नगर के 16 चौराहों पर लगाए गए 32 पीए सिस्टम व 46 सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराध पर अंकुश लगेगा। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगवाने की अपील की।
कार्यक्रम को प्रोफेसर विकेश चौधरी, एसपी देहात सागर जैन, भाजपा नेता पवनसिंह राठौर आदि ने भी संबोधित किया। पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान संजय चौधरी, संजीव चौधरी, शिवचरण शर्मा, राजपाल प्रधान, ईओ भूपराम वर्मा, कोतवाल राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ, मनोज गोयल, हरीश गर्ग, वरिष्ठ लिपिक सुशील सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
संजीव