फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nageshwar adornment of Mahadev on Nagpanchami

Saharanpur News: नागपंचमी पर हुआ महादेव का नागेश्वर शृंगार

Tue, 22 Aug 2023 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nageshwar adornment of Mahadev on Nagpanchami
- शिवालयों में सुबह से ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। श्रावण मास के सातवें सोमवार को नागपंचमी के मौके पर पर मंदिरों में विधि-विधान से पूजा की गई। इसके साथ ही भोले बाबा का रुद्राभिषेक और नागेश्वर शृंगार किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी पर श्री राम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में चल रही श्रावण मास पूजा महोत्सव के तहत सोमवार को नाग पंचमी पर भगवान भोलेनाथ का नागेश्वर महादेव के रूप पूजन और शृंगार किया गया। महादेव को गंगाजल, दूध, दही, शहद, शक्कर, गुलाब जल से स्नान कराया। इसके साथ ही रुद्री और महिम्न स्तोत्र का पाठ हुआ। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पर्व में बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्रावण माह की नाग पंचमी को दूध से अभिषेक करने और नाग नागिन का जोड़ा चढ़ाने से पितृ दोष, सर्प दोष, कालसर्प दोष, छाया दोष से मुक्ति मिलती है। इस दौरान अरुण स्वामी मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्वनी कंबोज, मुकेश कंबोज, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, सागर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भगवान श्री राधा कृष्ण कुंज मंदिर में भोले बाबा श्रद्धाभाव से अभिषेक किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इनके अलावा श्री भूतेश्वर महादेव सिद्धपीठ मंदिर में 108 दूध से भरे लौटे से बाबा भूतेश्वर का अभिषेक किया। इसी तरह श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, तहसील मंदिर सहित शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed