{"_id":"65400877d11d5046980a28a9","slug":"nagar-panchayat-will-make-drain-water-pollution-free-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-12263-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नालों के पानी को प्रदूषण रहित बनाएगी नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नालों के पानी को प्रदूषण रहित बनाएगी नगर पंचायत
Tue, 31 Oct 2023 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
बेहट में तहसील के पास नाले में लगाई बायो रेमिडेशन मशीन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। कस्बेवासियों के लिए अच्छी खबर है। नगर पंचायत ने नालों के पानी को प्रदूषण रहित बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नगर पंचायत कस्बे से निकलने वाले सभी नालों में बायो रेमिडेशन मशीन लगाएगी, जो गंदे पानी में ऑक्सीजन की कमी को दूर करेगी, जिससे ऐसे बैक्टीरिया जिंदा रहेंगे जो पानी को साफ करने के साथ ही गंदगी और बदबू को दूर करेंगे।
नगर पंचायत ने इस मशीन को लगाने की कवायद भी शुरू कर दी है। पहली बायो रेमिडेशन मशीन तहसील के पास स्थित सुलभ शौचालय पर लगाई गई है, जिसका ट्रायल चल रहा है। अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि यदि ट्रायल सफल रहा तो सभी नालों में यह मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन में नालों के पानी को साफ करने के लिए केमिकल डाला जाता है, जो बैक्टीरिया पैदा कर नाले के पानी की गंदगी, रंग व बदबू को दूर करते है।
मशीन के माध्यम से कूड़े से निकलने वाले मैटीरियल से गंदे पानी को री-साइकिल कर साफ बनाकर खेती में प्रयोग किया जा सकेगा। इससे फसलों की सिंचाई भी की जा सकती है, जो भूमि की उपजाऊ क्षमता को प्रभावित नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि तहसील के अलावा फिलहाल कस्बे में दो अन्य मशीनें दयालपुर रोड व मोहल्ला महाजनान में पानी की टंकी के पास जल्द लगाई जाएगी।