फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   nagar nigam ke khataon se bhi hua gaban

नगर निगम के खातों से भी हुुआ गबन

Mon, 17 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर।  सिविल लाइन की पंजाब नेशनल बैंक में शिक्षा विभाग के खाते के 68 लाख के गोलमाल के बाद अब एक और बड़ा गोलमाल सामने आ गया है। नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के खाते से फर्जी चेक लगाकर लगभग 18.30 लाख रुपये का गबन कर दिया गया। बैंक से चार चेकों के माध्यम से यह धनराशि निकाल ली गई। इस मामले में सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम के सिविल लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते का संचालन लेखाधिकारी और नगरायुक्त के संयुक्त हस्ताक्षर से होता रहा है। 7 अप्रैल 2017 को भी दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से चेक संख्या 465025, रुपये 17.20 लाख रुपये का जारी किया गया। जिसकी धनराशि को बैंक द्वारा लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। 
विज्ञापन


12 अप्रैल को उसके आगे का चेक संख्या 465026 जारी किया गया जो 8,28,730 रुपये का था, जिसका आरटीजीएस के माध्यम से पैसा स्थानांतरित कराया गया। साथ ही पासबुक भी एंट्री के लिए भेजी गई। जब पासबुक में बैंक द्वारा एंट्री की गई तो होश उड़ गए। निगम के लेखाकार मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि एंट्री करने पर पता चला कि 10 अप्रैल को चैक संख्या 465025 से 4.50 लाख रुपये अतुल केबल नेटवर्क के नाम पर निकाले गए हैं। जबकि इस नंबर का चेक 7 अप्रैल को 17.20 लाख का निगम द्वारा जारी किया गया था।इसके अलावा 465026 चेक संख्या का भी फर्जी चेक बनाकर उससे 4.30 लाख रुपये उसी  खाते में भुगतान कर दिए गए। जबकि इस नंबर का चेक 10  अप्रैल को आरटीजीएस के लिए बैंक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर 13 अप्रैल को ही बैंक से इस बारे में जानकारी की गई और पैसा वापस करने तथा संबंधित बैंक कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बैंक को पत्र लिखा गया। जब 13 अप्रैल को निगम की पासबुक में फिर से एंट्री कराई गई तो उसी समय चैक संख्या 465027 और 465028 से क्रमश: 4.70 लाख और 4.80 लाख रुपये का उसी खाते में भुगतान कर दिया गया। जबकि दोनों ही नंबर के चेक अभी तक नगर निगम के पास हैं, उन्हें जारी ही नहीं किया गया। सभी चेकों का भुगतान सिर्फ नगरायुक्त ओपी वर्मा के हस्ताक्षर से किया गया। जबकि निगम ने अभी तक संयुक्त हस्ताक्षरों से ही भुगतान कराया। इस मामले में लेखाकार मनोज कुमार रस्तोगी ने सदर बाजार कोतवाली में संबंधित बैंक कर्मियों एवं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

फर्जी चेकों को फायर प्रूफ अलमीरा में किया लॉक

नगर निगम और शिक्षा विभाग के खातों से अब तक 22 फर्जी चेकों से लगभग 86.20 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच पूरी होने तक इन चेकों को बैंक में फायर प्रूफ अलमीरा में सुरक्षित रखवा दिया गया है। 


अतुल केबल नेटवर्क को ही हुआ भुगतान

शिक्षा विभाग के बीएसए के खाते से बरेली के इज्जतनगर की पीएनबी बैंक के अतुल केबल नेटवर्क को ही अधिकांश भुगतान हुआ था। जबकि नगर निगम के अभी तक के चारों चेकों का भुगतान भी अतुल केबल नेटवर्क को ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed