फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagar Kirtan taken out with reverence

श्रद्धा भाव से निकाला नगर कीर्तन

Fri, 07 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out with reverence
गुरू गोबिन्द सिंघ के प्रकाश पुरब पर पंजाबी गुरूद्वारा से निकला नगर कीर्तन में अखाड़ा खेलते सिक्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धा भाव से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, गतका पार्टी ने शस्त्र चलाने के कौशल दिखाए। इसके साथ ही संगत ने गुरबाणी पाठ किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का शुभारंभ गऊशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारे से किया गया, जो मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, नेहरू मार्केट, घंटाघर, अंबाला रोड होते हुए गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे जीप पर रखा नगाड़ा रखा हुआ था, जो नगर कीर्तन के आने का संदेश दे रहा था। इनके पीछे गतका पार्टी के युवक शस्त्र चलाने का कौशल दिखा रहे थे। गुरुद्वारा भागमल, गुरुद्वारा नुमाइश कैंप, पंजाबी गुरुद्वारे के जत्थे शब्द गायन करते हुए चल रहे थे। पंजाब से आया बैग पाइपर बैंड आकर्षण केंद्र रहा। इनके साथ ही पंज प्यारों में जत्थेदार मनिंद्रपाल सिंह, गुरदयाल सिंह, कुलदीप सिंह, मनमीत सिंह, मेहर सिंह चल रहे थे। इनके साथ ही फूल मालाओं से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी, जिसकी सेवा वीर सिंह कर रहे थे। इनके पीछे महिलाएं गुरबाणी पाठ करते हुए चल रही थी। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचने पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान सरदार बलबीर सिंह, सीनियर मीत प्रधान दलजीत सिंह कोचर, महासचिव गुरविंद्र सिंह कालड़ा, कोषाध्यक्ष सुजबीर सिंह, जसवंत सिंह, कंवरजीत सिंह चावला, अरविंद्र पाल सिंह चावला, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, तरनजीत सिंह, छवप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, परमिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, दीदार सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed