फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nagar Kirtan taken out with bandbars on Prakashotsav

प्रकाशोत्सव पर बैंडबाजों के साथ निकाला नगर कीर्तन

Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out with bandbars on Prakashotsav
नुमाइशकैंप में गुरू गोविन्द सिंह जी प्रकाश उत्सव पर निकले नगर कीर्तन में अखाडा खेलते सिक्ख - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर्व पर पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइशकैंप के तत्वावधान में बैंडबाजों संग नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। मार्ग में जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

नुमाइशकैंप के छोटा चौक से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। सबसे आगे बैंडबाजे और ढोल नगर कीर्तन के आने का संदेश दे रहे थे। पटियाला से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंडबाजों के साथ बैगपाइपर आकर्षण का केंद्र रहा। छोट-छोटे बच्चे जयकारे लगाते चल रहे थे। पंज प्यारों की अगुवाई में पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित थे। उनके पीछे संगत गुरुवाणी पाठ करते चल रही थी। इस दौरान सरदार अमन दीप सिंह, सरदार तजिंदर सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार धीरेंद्र सिंह, सरदार रोमी सिं, सरदार हरजीत सिं, अमर जीत सिंह, सरदार निर्मल सिंह, सरदार दीपक सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने श्रद्धाभाव से मनाया प्रकाश उत्सव
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर बार प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता विशंबर सिंह पुंडीर ने की। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू और विक्रम सिंह ने अरदास कराई और गुरु गोबिंद सिंह को याद कर प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, पूर्व डीजीसी प्रमोद शर्मा, ब्रह्मजीत शर्मा, महासचिव राजीव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अरविंद शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश भारद्वाज, घनश्याम सिंह, नितिन शर्मा, नितिन शर्मा, अक्षय मित्र वत्स, संजीव शर्मा, अमरीप पुंडीर, राहुल त्यागी, प्रमोद कपिल, सतेंद्र सिंह, निशांत त्यागी, विपिन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कर्तन का स्वागत
सहारनपुर। बेरीबाग गुरुद्वारे से निकाले गए नगर कीर्तन का श्री दिव्य शक्ति सांस्कृतिक संगठन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके साथ ही शिविर लगाकर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अंकुल सोनी, विनीत मक्कड़, अजय छोकरा, देवेंद्र छाबड़ा, अतुल सचदेवा, लवि भाटिया, सागर बजाज, कपिल मिगलानी, अर्पित बठला, राहुल मिगलानी, रमन बत्रा मौजूद रहे।

नुमाइशकैंप में गुरू गोविन्द सिंह जी प्रकाश उत्सव पर निकले नगर कीर्तन में सजे बच्चे

नुमाइशकैंप में गुरू गोविन्द सिंह जी प्रकाश उत्सव पर निकले नगर कीर्तन में सजे बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed