फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NA

Saharanpur News: राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में हरियाणा बना विजेता

Tue, 17 Jan 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
NA
शिवधाम मंदिर के सभागार में राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में विजेता टीम ट्रॉफी और मेडल के साथ
सहारनपुर। शिवधाम के हॉल में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सब जूनियर एवं सीनियर कुराश प्रतियोगिता में हरियाणा विजेता बना है, जबकि दिल्ली दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सीनियर पुरुषों के 50 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के करण सिंह पहले, हरियाणा के ही नरोत्तम सिंह दूसरे तथा उत्तर प्रदेश के शोएब और पश्चिमी बंगाल के पात्रा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के सागर पहले, मध्य प्रदेश के प्रियांशु दूसरे तथा राजस्थान के किशनलाल और दिल्ली के नमन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के अनिल ने पहला, हरियाणा के ही पवन ने दूसरा तथा राजस्थान के रामसहाय और उत्तर प्रदेश के संजीव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 66 किलोग्राम में हरियाणा के अंकुश पहले, हरियाणा के ही देवेंद्र दूसरे तथा मध्य प्रदेश के अनुराग व उत्तर प्रदेश के पवन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 73 किलोग्राम में हरियाणा के आशीष पहले, हरियाणा के ही विजय दूसरे तथा मध्य प्रदेश के स्वप्निल और उत्तर प्रदेश के अक्षत ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

81 किलोग्राम भार में हरियाणा के मंजीत पहले, हरियाणा के ही हिमांशु दूसरे और उत्तर प्रदेश के कार्तिक व चंडीगढ़ के ज्ञानेंद्र ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 90 किलोग्राम भार में हरियाणा के अमन पहले, हरियाणा के ही मंथन दूसरे तथा केरल के अभिनव और राजस्थान के राकेश ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 90 किलोग्राम से अधिक भार में हरियाणा के परीक्षित ने पहला, दिल्ली के दीपक ने दूसरा तथा पंजाब के निकित व हरियाणा के अभिषेक ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर महिला वर्ग के 44 किलोग्राम भार में दिल्ली की दीक्षा पहले, दिल्ली की ही निधि दूसरे तथा हरियाणा की प्रिया ने तीसरा स्थान पाया। 48 किलोग्राम में चंडीगढ़ की सिमरन ने पहला, हरियाणा की रेखा ने दूसरा तथा उत्तर प्रदेश की अनुप्रिया व पश्चिमी बंगाल की सृजना ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 52 किलोग्राम में हरियाणा की अनु पहले, हरियाणा की ही संगीता दूसरे तथा राजस्थान की आरती व राजस्थान की ही आशा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 57 किलोग्राम में हरियाणा की अंकिता पहले, हरियाणा की ही साक्षी दूसरे तथा उत्तर प्रदेश की प्रियांशी और पश्चिमी बंगाल की तमन्ना संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 63 किलोग्राम में हरियाणा की भारती ने पहला, हरियाणा की ही रितिका ने दूसरा तथा राजस्थान की सानिया और पश्चिमी बंगाल की अर्पिता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
70 किलोग्राम में हरियाणा की रुचिका पहले, हरियाणा की ही पूजा दूसरे तथा हरियाणा की रीतु व दिल्ली की योगिता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 78 किलोग्राम में हरियाणा की शीतल पहले, हरियाणा की ही मनप्रीत दूसरे तथा हरियाणा की काजल व राजस्थान की पूजा ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 87 किलोग्राम में हरियाणा की मीरा पहले, हरियाणा की ही काजल दूसरे तथा राजस्थान की पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 87 किलोग्राम से अधिक भार में हरियाणा की अनु ने पहला, हरियाणा की ही स्मृति ने दूसरा और पंजाब की हरप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

-------
ये रहे मौजूद
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय कुराश संघ के अध्यक्ष अख्तर जमा अंसारी रहे। उन्होंने सचिव रवि वर्मा, सपा नेता फैसल सलमानी, विनीत रामपाल और तरुण भोला के साथ मिलकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विक्रांत कश्यप, मोहित, निकिता जैन, अगमदीप, दिव्यांश शगुन, मंजू नयाल, अंतरिक्ष, कुलभूषण, संजीव, राजीव, वीर सिंह, नमिता, किरण, कुसुम, आरके शर्मा, अमित चौधरी, रजत, यथार्थ, खुशबू आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed